A
  1. Hindi News
  2. झारखण्ड
  3. सोशल मीडिया से चल रहा था हनीट्रैप का खौफनाक खेल, झारखंड पुलिस ने आरोपी महिला को धर दबोचा

सोशल मीडिया से चल रहा था हनीट्रैप का खौफनाक खेल, झारखंड पुलिस ने आरोपी महिला को धर दबोचा

सरायढेला के एक व्यवसायी से सोशल मीडिया पर एक महिला ने दोस्ती की, मिलने बुलाया और नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश किया। फिर उसका एक युवती के साथ आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। हनीट्रैप में फंसाने वाली आरोपी महिला ने बताया पूरा किस्सा...

हनीट्रैप में फंसाने वाली महिला गिरफ्तार- India TV Hindi
Image Source : REPORTER हनीट्रैप में फंसाने वाली महिला गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर दोस्ती के जाल में फंसाकर व्यवसायी को बेहोश कर आपत्तिजनक वीडियो बनाना, फिर वायरल करने की धमकी देकर लाखों ठगना-लोयाबाद थाना क्षेत्र में एक खौफनाक हनीट्रैप कांड सामने आया है। पुलिस ने मामले की मुख्य आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने पूरी कहानी बयां की है। सबसे बड़ी बात ये है कि आरोपी महिला पहले भी इसी अपराध में जेल जा चुकी थी। इसका पूरा गिरोह है और इस बार महिला ने पीड़ित बिजनेसमैन से चार लाख रुपये ऐंठ लिए और उसके गहने भी लूट लिए, जबकि कुल 10 लाख की फिरौती मांगीथी।

आरोपी महिला ने बताया पूरा किस्सा

सरायढेला निवासी व्यवसायी की आरोपी महिला से सोशल मीडिया पर जान-पहचान हुई। 28 अप्रैल को 'मिलने' के बहाने उसने पीड़ित व्यवसायी को लोयाबाद स्थित अपने घर बुलाया। वहां नशीला पदार्थ पिलाकर पहले उसे बेहोश कर दिया और एक युवती को बुलाकर आपत्तिजनक स्थिति में वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। इसके बाद की जिम्मेदारी महिला ने अपने गिरोह को दे दी। गिरोह के सदस्यों ने व्यवसायी को उसका वीडियो दिखाया और वायरल करने की धमकी देकर मोटी रकम वसूलने लगे। डर के मारे पीड़ित ने चार लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए, इसके साथ ही उसने अपने गहने भी सौंप दिए।

पुलिस ने बताया-सुनियोजित गिरोह करता है काम

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि यह एक सुनियोजित गिरोह है, जिसमें कई युवक-युवतियां शामिल हैं। ये सोशल मीडिया के जरिए शिकार चुनते हैं और हनीट्रैप के जरिए ठगी करते हैं। गिरफ्तार महिला के पति समेत अन्य आरोपियों को नामजद किया गया है, जिनकी तलाश जारी है। थाना प्रभारी पिंकू प्रसाद ने बताया, "मामला संज्ञान में आते ही जांच शुरू कर दी गई है। संदिग्ध महिला को हिरासत में लेकर सख्त पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वह पूर्व में भी इसी तरह के हनीट्रैप मामलों में जेल जा चुकी है।"

(धनबाद से कुंदन सिंह की रिपोर्ट)