A
  1. Hindi News
  2. झारखण्ड
  3. देश के इस राज्य में हाड़ कंपानेवाली ठंड! मौसम विभाग ने शीतलहर का अलर्ट जारी किया

देश के इस राज्य में हाड़ कंपानेवाली ठंड! मौसम विभाग ने शीतलहर का अलर्ट जारी किया

मौसम विभाग ने झारखंड के छह जिलों के लिए 10 से 12 नवंबर तक शीतलहर की रविवार को चेतावनी जारी की। पलामू, गढ़वा, चतरा, गुमला, लातेहार और लोहरदगा जिलों में 10 नवंबर की सुबह साढ़े आठ बजे से 12 नवंबर की सुबह साढ़े आठ बजे तक शीतलहर की चेतावनी जारी की गयी है।

Weather- India TV Hindi
Image Source : PTI मौसम

रांची:देश के कई हिस्सों में ठंड ने धीरे-धीरे पांव पसारना शुरू कर दिया है। लेकिन झारखंड के लिए ठंड का अलर्ट जारी हो गया है। मौसम विभाग (IMD) ने झारखंड के छह जिलों के लिए 10 से 12 नवंबर तक शीतलहर की रविवार को चेतावनी जारी की है।

10 से 12 नवंबर तक शीतलहर 

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने झारखंड के छह जिलों के लिए 10 से 12 नवंबर तक शीतलहर की रविवार को चेतावनी जारी की। पलामू, गढ़वा, चतरा, गुमला, लातेहार और लोहरदगा जिलों में 10 नवंबर की सुबह साढ़े आठ बजे से 12 नवंबर की सुबह साढ़े आठ बजे तक शीतलहर की चेतावनी जारी की गयी है। 

तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट

आईएमडी ने बताया कि पिछले 24 घंटों में राज्य के अधिकांश हिस्सों में तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है और अगले कुछ दिनों में इसमें और गिरावट आने की उम्मीद है। राज्य में सबसे कम तापमान खूंटी में नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि कोडरमा, गढ़वा और चतरा में तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

मौसम विभाग के अनुसार, सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है, जिससे दृश्यता प्रभावित हो सकती है। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने का आग्रह किया है। 

पड़ोसी राज्य बंगाल में भी गिरेगा पारा

उधर, झारखंड के पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल को लेकर भी मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है। अगले चार दिनों के दौरान पश्चिम बंगाल में न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी, क्योंकि सभी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। आईएमडी नेआईएमडी ने कहा कि अगले सात दिनों तक राज्य के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। अगले चार दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने तथा उसके बाद पश्चिम बंगाल के सभी जिलों में अगले तीन दिनों तक कोई बड़ा परिवर्तन नहीं होने का अनुमान है।