1. Hindi News
  2. झारखण्ड
  3. झारखंड के हजारीबाग में झड़प, 330 से ज्यादा लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, जानें पूरा मामला

झारखंड के हजारीबाग में झड़प, 330 से ज्यादा लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, जानें पूरा मामला

झारखंड के हजारीबाग जिले में ग्रामीणों, NTPC के अधिकारियों और प्रशासन के बीच में झड़प हो गई जिसके बाद 330 से ज्यादा लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। आइए जानते हैं पूरा मामला।

jharkhand hazaribagh clash fir- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV सांकेतिक फोटो।

झारखंड के हजारीबाग जिले में हैरान कर देने वाली घटना घटी है। यहां ग्रामीणों, राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम (NTPC) के अधिकारियों और प्रशासन के बीच झड़प हो गई। इसके बाद पुलिस ने 250 अज्ञात लोगों समेत कुल 335 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। इतनी बड़ी संख्या में पुलिस प्राथमिकी दर्ज होने के इस मामले के सामने आने के बाद हर कोई हैरान है। आइए जानते हैं इस पूरी घटना के बारे में।

कैसे और क्यों हुई झड़प?

पुलिस की ओर से बुधवार को दी गई जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को एक नई कोयला खनन परियोजना पर बैठक का आयोजन किया गया था। दरअसल, एनटीपीसी बादाम में नई कोयला खनन परियोजना शुरू करने जा रही है। इस बैठक का आयोजन  भूमि अधिग्रहण और मुआवजे जैसे मुद्दों पर चर्चा के लिए किया गया था।  इस बैठक के दौरान असहमति को लेकर झड़प हो गई। इस झड़प में कम से कम 12 लोग घायल हो गए। ग्रामीणों के एक वर्ग ने दावा किया है कि बैठक की जगह अंतिम समय में बदल दी गई।

पुलिस ने क्या बताया?

बरकागांव के पुलिस अधिकारी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, इस घटना को लेकर प्राथमिकी क्षेत्राधिकारी (सीओ) मनोज कुमार ने दर्ज कराई है। इलाके के एसडीपीओ ने बताया- ‘‘घटना की जांच चल रही है और तदनुसार कार्रवाई की जाएगी।’’

अब कैसी है स्थिति?

इस घचटना के बाद पुलिस अधिकारियों ने जानकारी दी है कि हजारीबाग के उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह और पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन घटनास्थल पर मौजूद हैं और स्थिति अब नियंत्रण में है। (इनपुट: भाषा)

ये भी पढ़ें- छोटी बहन के सामने युवती से बलात्कार, स्टेशन से उठाकर ले गए आरोपी, वारदात सुनकर रूह कांप जाएगी

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया कुख्यात अपराधी, कई पार्टियों से चुनाव भी लड़ चुका था