A
Hindi News झारखण्ड छोटी बहन के सामने युवती से बलात्कार, स्टेशन से उठाकर ले गए आरोपी, वारदात सुनकर रूह कांप जाएगी

छोटी बहन के सामने युवती से बलात्कार, स्टेशन से उठाकर ले गए आरोपी, वारदात सुनकर रूह कांप जाएगी

झारखंड के पलामू जिले में छोटी बहन के सामने युवती से बलात्कार का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आइए जानते हैं पूरा मामला।

jharkhand palamu rape case- India TV Hindi Image Source : ANI सांकेतिक फोटो।

झारखंड के पलामू जिले अपराध की शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक युवती के साथ कथित तौर पर उसकी छोटी बहन के सामने ही बलात्कार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को इस पूरी घटना के बारे में जानकारी दी है और बताया है कि इस मामले में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आइए जानते हैं इस हैरान कर देने वाली वारदात के बारे में सबकुछ।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस ने जानकारी दी है कि दो लोगों द्वारा एक 22 वर्षीय एक युवती के साथ उसकी छोटी बहन के सामने ही बलात्कार करने की घटना सामने आई है। युवती की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक, वह और उसकी बहन आजीविका की तलाश में पंजाब जाने वाली थी। इसके लिए वह दोनों डाल्टनगंज स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रही थीं। इसी दौरान दो लोगों ने खुद को पुलिसकर्मी बताया और उन्हें अपने साथ ले जाकर एक सुनसान जगह पर बलात्कार किया।

पुलिस ने क्या बताया?

पुलिस ने जानकारी दी है कि "दोनों बहनों को चैनपुर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक सुनसान जगह पर ले जाया गया, जहां दोनों व्यक्तियों ने बड़ी बहन के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया। अपराध के बाद, जब दोनों व्यक्ति उन्हें मोटरसाइकिल पर डाल्टनगंज स्टेशन ले जा रहे थे, तो छोटी बहन दोपहिया वाहन से कूद गई और शोर मचाया। इसके बाद वहां एकत्र हुए स्थानीय लोगों ने आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।"

अब तक क्या कार्रवाई हुई?

पुलिस ने जानकारी दी है कि शिकायतकर्ता युवती को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है। वहीं, गिरफ्तार किए गए आरोपियों को स्थानीय अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। (इनपुट: भाषा)

ये भी पढ़ें- पुलिस मुठभेड़ में मारा गया कुख्यात अपराधी, कई पार्टियों से चुनाव भी लड़ चुका था

मां की मौत के बाद शव को लावारिस छोड़कर भागा पूरा परिवार, जानिए वजह, 40 घंटे बाद ग्रामीणों ने किया अंतिम संस्कार