A
  1. Hindi News
  2. झारखण्ड
  3. झारखंडः गढ़वा में कई होटलों में देह व्यापार का भंडाफोड़, 14 जोड़े लड़के-लड़कियां पकड़े गए, मुंह छिपाते दिखे आरोपी

झारखंडः गढ़वा में कई होटलों में देह व्यापार का भंडाफोड़, 14 जोड़े लड़के-लड़कियां पकड़े गए, मुंह छिपाते दिखे आरोपी

झारखंड के गढ़वा में कई होटलों में पुलिस ने छापेमारी की है। पुलिस रेड के दौरान कई होटलों में देह व्यापार का खुलासा हुआ है। पुलिस ने कई लड़के और लड़कियों को हिरासत में लिया है। इनमें कुछ नाबालिग भी हैं।

आरोपियों को ले जाती पुलिस- India TV Hindi
Image Source : REPORTER आरोपियों को ले जाती पुलिस

गढ़वाः झारखंड के गढ़वा जिला मुख्यालय शहर के नामचीन होटलों में पुलिस ने छापेमारी की है। पुलिस की रेड के दौरान देह व्यापार के आरोप में कई लड़के-लड़कियां हिरासत में लिए गए हैं। आरोपियों के पास से कई आपत्तिजनक चीजें भी बरामद हुई हैं। अवैध गतिविधियां संचालित करने के आरोप में तीन होटल सील कर दिए गए हैं।

होटलों में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश

जानकारी के अनुसार, महानगरों के तर्ज पर अब गढ़वा जैसे छोटे शहरों में भी देह व्यापार (सेक्स रैकेट) का धंधा खूब फल फूल रहा है। इसकी चपेट में नाबालिग बच्चे बच्चियां से लेकर युवक और युवतियां भी शामिल है। दरअसल गढ़वा सदर थाने की पुलिस को एक गुप्त सुचना मिली कि शहर के कई होटलो में इनदिनों देह व्यापार का अवैध धंधा खूब फल फूल रहा है। इसके बाद एक होटल में ज़ब छापेमारी की गई तो नाबालिग लड़के और लड़कियां मिलने से सबूत और पुख्ता हो गया। 

कमरे का दरवाजा तोड़कर घुसी पुलिस

फिर क्या था पुलिस ने इसकी जानकारी एसडीएम को दी। इसके बाद एक टीम बनी जिसमें एसडीपीओ गढ़वा, डीएसपी मुख्यालय, सीओ, दो इंस्पेक्टर एवं भारी पुलिस सुरक्षा के बीच ज़ब शहर के चार होटलो की जांच की गई तो एक होटल से आठ जोड़े युवक -युवतियों को पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ कर हिरासत में लिया। जबकि शहर के रंका रोड दानरो नदी पुल के पास स्थित एक होटल से तीन जोड़ों को बरामद किया गया। इस तरह कुल 14 जोड़े लड़का -लड़की को पुलिस पकड़ी और सभी को पूछताछ के लिए थाने ले आई। 

संजय पाण्डेय, एसडीएम, गढ़वा की बाइट

होटल के कई कर्मचारी भी हिरासत में

वहीं तीन होटल को सील करते हुए कर्मचारियों को पूछताछ के लिए थाने ले आई। एसडीपीओ और एसडीएम ने कहा की सदर थाने की पुलिस को सुचना मिली थी की शहर के होटलों मे बिना कागजात इंट्री के रूम दिया जा रहा है। इसमें पुलिस को संदेह हुआ कि कहीं देह व्यापार का मामला तो नहीं है। इसके बाद छापेमारी की गई तो तीन होटल से कुल 14 जोड़े लड़का लड़का पकड़े गए। इसमें कुछ नाबालिग हैं। मामले की जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

नीरज कुमार, एसडीपीओ,गढ़वा की बाइट 

 

रिपोर्ट- अरुण कुमार, गढ़वा