1. Hindi News
  2. झारखण्ड
  3. पलामू में श्मशान के पास मिला नवजात का कटा हुआ सिर, तंत्र-मंत्र में हत्या की आशंका

पलामू में श्मशान के पास मिला नवजात का कटा हुआ सिर, तंत्र-मंत्र में हत्या की आशंका

झारखंड के पलामू जिले में एक नवजात का कटा हुआ सिर श्मशान घाट के पास बरामद हुआ। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

श्मशान के पास मिला नवजात का कटा हुआ सिर।- India TV Hindi
Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE श्मशान के पास मिला नवजात का कटा हुआ सिर।

पलामू: झारखंड के पलामू जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक श्मशान घाट के पास एक नवजात शिशु का सिर मिला है। फिलहाल अभी तक बच्चे का बाकी शरीर नहीं मिल सका है। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को इस घटना के बारे में जानकारी दी। ऐसा प्रतीत होता है कि यह सिर तीन से चार दिन के नवजात शिशु का है। फिलहाल पुलिस की टीम मामले की जांच में जुटी हुई है।  

धड़ की तलाश जारी

पुलिस अधिकारी ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने गुरुवार शाम मेदिनीनगर टाउन थाना क्षेत्र में स्थित टेढ़वा पुल के पास श्मशान घाट से सिर बरामद किया। उन्होंने कहा कि बच्चे का धड़ नहीं मिला है। मेदिनीनगर टाउन थाने के प्रभारी ज्योतिलाल रजवार ने कहा, "पुलिस मामले की जांच कर रही है और धड़ को बरामद करने के प्रयास जारी हैं।" 

बलि देने की आशंका

पुलिस अधिकारी ने कहा कि पुलिस क्षेत्र के सभी अस्पतालों के आंकड़ों की जांच कर रही है ताकि पता लगाया जा सके कि पिछले तीन-चार दिन में कितने बच्चे पैदा हुए और वे वर्तमान में कहां हैं। यह पूछे जाने पर कि क्या बच्चे की बलि दी गई होगी, राजवार ने कहा कि कई कोणों से जांच चल रही है, हालांकि अभी तक इससे संबंधित कोई सबूत नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 

चार बच्चों की मौत

वहीं हजारीबाग में घटित एक अन्य घटना में मंगलवार को एक तालाब में नहाने के दौरान चार नाबालिगों समेत पांच लोग डूब गए। पुलिस ने बताया कि सभी मृतक 12-20 वर्ष की आयु वर्ग के थे और उनमें से दो बहनें थीं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने कहा, ‘‘कटकमसांडी थाना क्षेत्र के साहपुर पंचायत क्षेत्र की तीन लड़कियां, 12 वर्षीय एक लड़का और 20 वर्षीय एक युवती आज दोपहर तालाब में नहाने गए थे, तभी डूबने से उनकी मौत हो गई।’’ (इनपुट- पीटीआई)

यह भी पढ़ें- 

इसे ही कहते हैं 'दवा-दारू' करना! हाथ में ड्रिप लगाकर अस्पताल के बेड पर शराब पीता दिखा मरीज, VIDEO वायरल

इस बार अजीब सा शब्द बना 'वर्ड ऑफ द ईयर', लोगों ने यूज तो किया लेकिन मतलब नहीं पता