Ranchi-Mango (Jamshedpur) Municipal Corporation Election Result: रांची में मेयर पद पर रोशनी खलखो की जीत, यहां पढ़ें सभी अपडेट्स
Ranchi-Mango (Jamshedpur) Municipal Corporation Election Result: झारखंड नगर निकाय में हुए चुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं। यहां मेयर पद पर रोशनी खलखो ने जीत दर्ज की है।

Ranchi-Mango (Jamshedpur) Nagar Nigam Election Results: झारखंड नगर निकाय चुनाव के नतीजे एक-एक कर सामने आ रहे हैं। 27 फरवरी को सुबह 8 बजे से राज्य के 48 नगर निकायों के लिए डाले गए वोटों की गिनती जारी है। झारखंड में इस बार का नगर निकाय चुनाव गैर-दलीय हुआ था। यानी कि किसी भी सियासी पार्टी के चुनाव चिन्ह पर प्रत्याशी मैदान में नहीं थे। लेकिन पीछे से प्रमुख राजनीतिक दल जैसे- BJP, JMM समर्थित प्रत्याशियों ने अपनी पूरी ताकत झोंकी थी।
रांची नगर निगम की बात करें तो यहां वोटिंग का प्रतिशत पूरे राज्य में सबसे कम रहा। राज्य निर्वाचन आयोग के अंतिम आंकड़ों के अनुसार, रांची में मात्र 43.43% मतदान दर्ज किया गया। वहीं, रांची के विभिन्न वार्डों और मेयर पद के लिए बड़ी संख्या में निर्दलीय प्रत्याशी मैदान में थे, जिन्हें अलग-अलग राजनीतिक दलों का समर्थन प्राप्त था। आज इन सभी उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला हो गया।
वहीं जमशेदपुर क्षेत्र में कई छोटे निकायों जैसे- मानगो नगर निगम और जुगसलाई नगर परिषद में चुनाव हुए। जमशेदपुर के इन निकायों में भी निर्दलीय प्रत्याशियों की भरमार थी, जिन्होंने अपनी-अपनी स्थानीय पैठ के आधार पर चुनाव लड़ा है।
रांची और मानगो (जमशेदपुर) नगर निगम चुनाव के रुझान और पल-पल के अपडेट्स पढ़ने के लिए यहां बने रहें-
Live updates : Ranchi-Mango (Jamshedpur) Municipal Corporation Election Result LIVE
-
February 27, 2026 11:47 PM (IST) Posted by Vineet Kumar
मानगो नगर निगम में विभिन्न वार्डों के नतीजे
मानगो नगर निगम के विभिन्न वार्डों में हुए मतगणना के आधार पर निम्नलिखित प्रत्याशी निर्वाचित घोषित किए गए हैं।
वार्ड संख्या 01: कविता पोद्दार
वार्ड संख्या 02: काशिफ राजा खान
वार्ड संख्या 03: मोहम्मद मुस्तकीम अंसारी
वार्ड संख्या 04: मौमिता चटर्जी
वार्ड संख्या 05: राहुल सिंह
वार्ड संख्या 06: रबिन्द्र कुमार सिंह – 433 मत प्राप्त कर निर्वाचित
वार्ड संख्या 07: अशोक कुमार – 741 मत प्राप्त कर निर्वाचित
वार्ड संख्या 08: विवेक कुमार
वार्ड संख्या 09: राजेश कुमार सिंह – 1009 मत प्राप्त कर निर्वाचित
वार्ड संख्या 10: जितेन्द्र कुमार – 799 मत प्राप्त कर निर्वाचित
वार्ड संख्या 11: सुशीला शर्मा – 687 मत प्राप्त कर निर्वाचित
वार्ड संख्या 12: अनीता श्रीवास्तव – 821 मत प्राप्त कर निर्वाचित
वार्ड संख्या 13: रिया शुक्ला – 553 मत प्राप्त कर निर्वाचित
वार्ड संख्या 14: अश्वनी कुमार सिंह – 688 मत प्राप्त कर निर्वाचित
वार्ड संख्या 15: राजु प्रजापति – 374 मत प्राप्त कर निर्वाचित
वार्ड संख्या 16: अशोक बिरूवा – 553 मत प्राप्त कर निर्वाचित
वार्ड संख्या 17: अनिता देवगम – 1118 मत प्राप्त कर निर्वाचित
वार्ड संख्या 18: जूली प्रवीण – 1926 मत प्राप्त कर निर्वाचित
वार्ड संख्या 19: रानी परवीन – 2254 मत प्राप्त कर निर्वाचित
वार्ड संख्या 20: इरफाना खातुन – 776 मत प्राप्त कर निर्वाचित
वार्ड संख्या 21: इर्शाद अहमद अंसारी – 785 मत प्राप्त कर निर्वाचित
वार्ड संख्या 23: होमा आफरीन – 1948 मत प्राप्त कर निर्वाचित
वार्ड संख्या 24: नूरूल हक अंसारी – 727 मत प्राप्त कर निर्वाचित
वार्ड संख्या 25: नाहिद उरूज – 713 मत प्राप्त कर निर्वाचित
वार्ड संख्या 26: गुलाम मुस्तफा रजा – 758 मत प्राप्त कर निर्वाचित
वार्ड संख्या 27: शागुफ्ता यासमीन – 1467 मत प्राप्त कर निर्वाचित
वार्ड संख्या 28: जेबा फरहीन – 1493 मत प्राप्त कर निर्वाचित
वार्ड संख्या 29: परवीन बानो – 819 मत प्राप्त कर निर्वाचित
वार्ड संख्या 30: बिनन्द रवि दास – 1000 मत प्राप्त कर निर्वाचित
वार्ड संख्या 31: पुनम मिश्रा – 884 मत प्राप्त कर निर्वाचित
वार्ड संख्या 32: प्रियंका सिंह – 775 मत प्राप्त कर निर्वाचित
वार्ड संख्या 34: हेमन्त कुमार सिंह – 431 मत प्राप्त कर निर्वाचित
वार्ड संख्या 35: नौशाद आलम – 780 मत प्राप्त कर निर्वाचित
वार्ड संख्या 36: ललिता कुमारी प्रधान – 896 मत प्राप्त कर निर्वाचित -
February 27, 2026 10:55 PM (IST) Posted by Amar Deep
मेयर पद पर रोशनी खलखो की जीत
रांची में मेयर पद के चुनाव के नजीते सामने आ गए हैं। यहां रोशनी खलखो ने जीत दर्ज कर ली है। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और विधायक सीपी सिंह ने रोशनी खलखो को बधाई दी है।
-
February 27, 2026 9:50 PM (IST) Posted by Amar Deep
रांची नगर निगम के वार्ड 16 और 17 के नतीजे घोषित
- रांची नगर निगम में वार्ड 16 से सलाउद्दीन उर्फ संजू विजयी हुए।
- रांची नगर निगम में वार्ड 17 से फातिमा सलाउद्दीन ने जीत हासिल की।
-
February 27, 2026 9:00 PM (IST) Posted by Amar Deep
रांची के वार्ड संख्या 4, 40 और 41 के नतीजे घोषित
- अमित मुंडा ने वार्ड 4 से जीत दर्ज की।
- रानी राय ने वार्ड 40 से जीत हासिल की।
- नीलम चौधरी ने वार्ड 41 से जीत हासिल की।
- मेयर पद के लिए रोशनी खलखो लगभग 20,000 वोटों से आगे चल रही हैं।
-
February 27, 2026 8:08 PM (IST) Posted by Amar Deep
रांची में कई वार्डों पर प्रत्याशियों की हुई जीत
रांची नगर निगम चुनाव की मतगणना के दौरान कई वार्डों में प्रत्याशियों की जीत लगभग सुनिश्चित हो चुकी है। हालांकि अधिकांश स्थानों पर अभी औपचारिक घोषणा और जीत का प्रमाण पत्र दिया जाना बाकी है, लेकिन मौजूदा मतगणना के आंकड़े संबंधित प्रत्याशियों की बढ़त को सुरक्षित बता रहे हैं। मतगणना के बीच कुछ प्रत्याशियों को निर्वाची पदाधिकारी द्वारा जीत का प्रमाण पत्र भी दे दिया गया है।
-
February 27, 2026 6:53 PM (IST) Posted by Amar Deep
रांची में वार्ड संख्या 7, 38, 39, 45 और 51 के आए नतीजे
रांची नगर निगम में वार्ड संख्या 7 से मीनू देवी ने जीत दर्ज कर ली है। इसके अलावा वार्ड संख्या 39 से शीला देवी ने जीत दर्ज की। वहीं वार्ड संख्या 51 से सबिता लिंडा जीतीं। वार्ड संख्या 38 से अवधेश ठाकुर जीते। वार्ड नंबर 45 से जमीला खातून विजयी रही।
-
February 27, 2026 6:31 PM (IST) Posted by Vineet Kumar
रांची में वार्ड संख्या 2 से सबिता कच्छप जीतीं
रांची में वार्ड संख्या 2 से सबिता कच्छप ने जीत दर्ज की है। बता दें कि अभी भी कई मतगणना स्थलों पर गिनती जारी है और लगातार नतीजे आ रहे हैं।
-
February 27, 2026 6:23 PM (IST) Posted by Vineet Kumar
रांची के वार्ड 8 में किरण खलखो जीतीं
रांची नगर निगम के वार्ड संख्या 8 में किरण खलखो ने पार्षद चुनाव में शानदार जीत हासिल की है। मतगणना के नतीजों के अनुसार, किरण खलखो को कुल 2059 वोट मिले, जिससे वे अन्य प्रत्याशियों से काफी आगे रहीं। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी प्रियंका सिंह को 1445 वोट मिले, जबकि सोनम कुमारी तीसरे स्थान पर रहीं और उन्हें 1141 वोट प्राप्त हुए।चौथे स्थान पर वीणा अग्रवाल (710 वोट), पांचवें पर ज्योति झा (474 वोट), छठे पर मोनी जायसवाल (471 वोट), सातवें पर सुमा देवी (421 वोट), आठवें पर शकुंतला देवी (406 वोट), नौवें पर रंजू कुमारी (254 वोट), दसवें पर रेखा कुमारी (207 वोट) और ग्यारहवें स्थान पर शीतल वर्मा (182 वोट) रहीं।
-
February 27, 2026 5:58 PM (IST) Posted by Amar Deep
जीत के बावजूद सुषमा राज को नहीं मिला प्रमाण पत्र
रांची के वार्ड 25 से 225 वोटों से जीत हासिल करने वाली सुषमा राज को उनकी जीत का प्रमाण पत्र नहीं दिया गया। यह फैसला उनके प्रतिद्वंदी की आपत्ति के बाद लिया गया।
-
February 27, 2026 5:26 PM (IST) Posted by Amar Deep
रांची वार्ड 31 और 44 के नतीजे घोषित
रांची के 2 और वार्ड का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। रांची नगर निगम के वार्ड नंबर 31 से नीरज ने जीत दर्ज की है। वहीं दूसरी ओर परमजीत सिंह ने वार्ड संख्या 44 से जीत पक्की की।
-
February 27, 2026 5:01 PM (IST) Posted by Amar Deep
मेयर प्रत्याशी रोशनी खलखो 41 हजार वोटों से आगे
रांची में नगर निगम चुनाव की मतगणना में भाजपा समर्थित मेयर उम्मीदवार लगातार आगे चल रही हैं। भाजपा समर्थित मेयर प्रत्याशी रोशनी खलखो करीब 41 हजार वोटों से आगे चल रही हैं।
-
February 27, 2026 4:50 PM (IST) Posted by Amar Deep
मानगो नगर निगम के नव नियुक्त वार्ड परिषद
- 1 नंबर वार्ड के लिए कविता पोद्दार
- 2 नंबर से कौशिफ राजा खान
- 3 मोहम्मद मुस्तफा किंग अंसारी
- 4 नंबर से मौमिता
- 5 नंबर वार्ड से राहुल सिंह
- 6 नंबर से रविंद्र सिंह सिसोदिया
- 7 नंबर वार्ड से अशोक कुमार
- 8 नंबर से विवेक कुमार
- 9 नंबर वार्ड से राजेश सिंह
- 10 नंबर वार्ड से जितेंद्र शाह
-
February 27, 2026 4:28 PM (IST) Posted by Amar Deep
मतगणना केंद्र पर पहुंची राज्यसभा सांसद सोमवित माजी
राज्यसभा सांसद महुआ माजी एक मतगणना केंद्र पर पहुंचीं। यहां उनके पुत्र सोमवित माजी चुनाव लड़ रहे हैं और उन्होंने जीत भी हासिल की। बेटे की जीत पर महुआ माजी ने खुशी जाहिर की।
-
February 27, 2026 4:06 PM (IST) Posted by Amar Deep
भाजपा समर्थित मेयर प्रत्याशी रोशनी खलखो आगे
बीजेपी समर्थित मेयर प्रत्याशी रोशनी खलखो आगे चल रही हैं। वहीं, वार्ड 7 से मीनू देवी, वार्ड 19 से गीता देवी, वार्ड 21 से नीरज कुमार, वार्ड 37 से परमेश्वर सिंह, वार्ड 38 से अवधेश ठाकुर और वार्ड 49 से जमीला खातून आगे चल रहे हैं।
-
February 27, 2026 3:52 PM (IST) Posted by Amar Deep
लोहरदगा में पवन एक्का 1820 वोटों से आगे
झारखंड नगर निगम चुनाव 2026 के तहत लोहरदगा नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए मतगणना जारी है। वार्ड 1 से 12 तक की मतगणना का पहला चरण पूरा हो चुका है। शुरुआती रुझान बताते हैं कि अध्यक्ष पद के उम्मीदवार पवन एक्का अपने प्रतिद्वंद्वी अनिल ओरांव से 1,820 वोटों से आगे चल रहे हैं। जैसे-जैसे चरण दर चरण परिणाम सामने आ रहे हैं, मुकाबला और भी रोमांचक होता जा रहा है। अंतिम परिणाम घोषित होने तक बढ़त में बदलाव की संभावना है, लेकिन फिलहाल पवन एक्का निर्णायक बढ़त हासिल करते दिख रहे हैं।
-
February 27, 2026 3:38 PM (IST) Posted by Amar Deep
मानगो नगर निगम के वार्ड संख्या 1, 2, 3, 4 और 5 के आए नतीजे
- वार्ड संख्या 1 में कबिता पोद्दार 1175 मत प्राप्त कर निर्वाचित
- वार्ड संख्या 2 में काशिफ रजा खान 479 मत प्राप्त कर निर्वाचित
- वार्ड संख्या 3 में मो० मुस्तकीम अंसारी 1558 मत प्राप्त कर निर्वाचित
- वार्ड संख्या 4 में मौमिता चटर्जी 1173 मत प्राप्त कर निर्वाचित
- वार्ड संख्या 5 में राहुल कुमार कश्यप 701 मत प्राप्त कर निर्वाचित
-
February 27, 2026 3:24 PM (IST) Posted by Amar Deep
रांची मेयर उम्मीदवार ने बनाई बढ़त
रांची में नगर निगम चुनाव की मतगणना के दौरान भाजपा समर्थित मेयर प्रत्याशी रोशनी खलखो ने मजबूत बढ़त बना ली है। अब तक की गिनती के अनुसार रोशनी खलखो करीब 12 हजार वोटों से आगे चल रही हैं। रोशनी खलखो का चुनाव चिह्न ‘बिस्कुट छाप’ था, जिसे मतदाताओं का अच्छा समर्थन मिलता दिख रहा है। उनके मुख्य प्रतिद्वंद्वी रमा खलखो और सुजीत कुजूर अब तक के रुझानों में उनसे पीछे चल रहे हैं।
-
February 27, 2026 3:01 PM (IST) Posted by Malaika Imam
मानगो नगर निगम में ये प्रत्याशी आगे चल रहे
- सुधा गुप्ता- 9543 वोट से आगे
- संध्या सिंह- 7878 वोट से आगे
- जेबा खान- 1523 वोट से आगे
- डॉ. वनिता सहाय- 538 वोट से आगे
-
February 27, 2026 2:38 PM (IST) Posted by Malaika Imam
मानगो नगर निगम के 4 वार्डों के रिजल्ट घोषित
- वार्ड नंबर 2: काशिफ रजा खान
- वार्ड नंबर 4: ममता चटर्जी
- वार्ड नंबर 6: रविंद्र कुमार सिंह
- वार्ड नंबर 9: राजेश कुमार सिंह
-
February 27, 2026 2:34 PM (IST) Posted by Malaika Imam
कल तक आएंगे रिजल्ट
बताया जा रहा है कि झारखंड राज्य चुनाव आयोग (SEC) द्वारा शनिवार तक अंतिम परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।
-
February 27, 2026 2:18 PM (IST) Posted by Malaika Imam
रांची से रोशनी खलखो 12,000 मतों से आगे
रांची नगर निगम के मेयर पद के लिए कांटे की टक्कर के बीच रोशनी खलखो ने निर्णायक बढ़त बना ली है। वे अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से 12,000 मतों से आगे चल रही हैं।
-
February 27, 2026 1:38 PM (IST) Posted by Malaika Imam
रांची नगर निकाय चुनाव में जितने वाले पार्षद
- वार्ड 1- नकुल तिर्की
- वार्ड 2- सविता कच्छप
- वार्ड 7- मीनू देवी
- वार्ड 19- गीता कुमारी
- वार्ड 20- सुनील यादव
- वार्ड 25- सुषमा राज
- वार्ड 26- प्रदीप कुमार
- वार्ड 31- नीरज कुमार
- वार्ड 37- परमेश्वर सिंह
- वार्ड 38- अवधेश ठाकुर
- वार्ड 48- अमित मिंज
- वार्ड 49- जमीला खातू
-
February 27, 2026 1:14 PM (IST) Posted by Malaika Imam
रांची में इन पार्षदों की हुई जीत
- सविता कच्छप
- नकुल तिर्की
- प्रदीप कुमार
- गीता कुमारी
- सुषमा राज
- प्रदीप मिंज
- परमेश्वर सिंह
- अवधेश ठाकुर
- जमीला खातून
- नीरज कुमार
-
February 27, 2026 1:04 PM (IST) Posted by Malaika Imam
अलग-अलग टेबलों पर कर्मियों की तैनाती
पहले राउंड में रांची नगर निगम के कई वार्डों के बूथों की गिनती की गई, जबकि अन्य वार्डों की मतगणना प्रक्रिया जारी है। मतगणना को पारदर्शी और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए अलग-अलग टेबलों पर कर्मियों की तैनाती की गई है, वहीं सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
-
February 27, 2026 1:02 PM (IST) Posted by Malaika Imam
वोटों की काउंटिंग में लग सकता है समय
रांची नगर निगम में मतगणना के दौरान सभी प्रत्याशी और उनके समर्थक परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अधिकारियों के मुताबिक, मतों की संख्या अधिक होने और बैलेट पेपर से मतदान के कारण मतगणना में समय लग सकता है।
-
February 27, 2026 12:50 PM (IST) Posted by Malaika Imam
रांची: वार्ड 19 से गीता कुमारी विजयी
रांची नगर निगम चुनाव की मतगणना के पहले राउंड के बाद परिणामों की घोषणा शुरू हो गई है। वार्ड संख्या 19 से पार्षद पद की प्रत्याशी गीता कुमारी ने जीत दर्ज की है। उनकी जीत की घोषणा होते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।
-
February 27, 2026 12:40 PM (IST) Posted by Malaika Imam
रांची में मतगणना का पहला राउंड संपन्न
रांची के सुकरहुटू स्थित ट्रांसपोर्ट नगर मतगणना केंद्र पर पहले दौर की गिनती संपन्न हो गई है।
-
February 27, 2026 12:35 PM (IST) Posted by Malaika Imam
रांची में बीजेपी समर्थित रोशनी खलखो आगे
रांची में अभी पहले राउंड की गिनती चल रही है। बीजेपी समर्थित रोशनी खलखो 805 वोट के साथ आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस समर्थित रमा खलखो 390 वोट के साथ पीछे चल रही हैं।
-
February 27, 2026 12:31 PM (IST) Posted by Malaika Imam
रांची में 5 राउंड में मतों की गिनती होगी पूरी
रांची नगर निगम के लिए 5 राउंड में मतों की गिनती पूरी की जाएगी। सफेद और गुलाबी रंग के मत पत्रों को अलग करने के बाद वोटों की गिनती जारी है। थोड़ी देर में रुझान आने शुरू हो जाएंगे।
-
February 27, 2026 12:26 PM (IST) Posted by Malaika Imam
रांची और मानगो में मेयर पद के लिए आज नहीं आएंगे नतीजे
रांची नगर निगम और मानगो नगर निगम में मेयर पद के नतीजे आज घोषित नहीं किए जाएंगे।
-
February 27, 2026 12:06 PM (IST) Posted by Malaika Imam
मानगो के रुझान जल्द, 49 वार्डों के आएंगे नतीजे
मानगो नगर निगम में वोटों की गिनती जारी है। जल्द ही रुझान आने शुरू हो जाएंगे। मानगो के 50 में से 49 वार्डों के नतीजे घोषित किए जाएंगे। एक वार्ड पर वोटिंग नहीं हुई है।
-
February 27, 2026 12:00 PM (IST) Posted by Malaika Imam
मानगो के कुछ वार्ड में लगे थे फर्जी वोटिंग के आरोप
मानगो नगर निगम चुनाव के रुझान थोड़ी देर में आने शुरू हो जाएंगे। यहां वोटों की गिनती जारी है। यहां हुए चुनावों में कुछ वार्डों में फर्जी वोटिंग के आरोप लगे थे। यहां के वार्ड नंबर 26 पर फर्जी वोटिंग के आरोपों के बाद दोबारा वोटिंग कराने की मांग की गई थी।
-
February 27, 2026 11:57 AM (IST) Posted by Malaika Imam
मानगो नगर निगम के वार्ड परिषद
5 नंबर वार्ड से राहुल सिंह
9 नंबर वार्ड से राजेश सिंह
6 नंबर से रविंद्र सिंह सिसोदिया
4 नंबर से मौमिता
2 नंबर से कौशिफ राजा खान -
February 27, 2026 11:55 AM (IST) Posted by Malaika Imam
रांची नगर निगम पर एक नजर
झारखंड में 23 फरवरी को हुए मतदान में औसतन 63% से अधिक मतदान हुआ। रांची नगर निगम में सबसे कम 43.35% मतदान हुआ, जबकि अन्य कई नगर निगमों में यह आंकड़ा 70% से अधिक रहा।
-
February 27, 2026 11:51 AM (IST) Posted by Malaika Imam
रांची: पहले राउंड के 9 वार्डों के नतीजे जल्द
रांची नगर निगम चुनाव की मतगणना तेजी से जारी है। ताजा अपडेट के अनुसार, पहले राउंड की काउंटिंग पूरी हो चुकी है और अब 9 वार्डों (वार्ड संख्या 1, 7, 13, 19, 25, 31, 37, 42 और 48) के परिणाम किसी भी क्षण सामने आने की संभावना है।
-
February 27, 2026 11:34 AM (IST) Posted by Malaika Imam
रांची में मेयर और पार्षद के मतपत्र हुए अलग
रांची नगर निगम के लिए मेयर और वार्ड पार्षद उम्मीदवारों के लिए मत पत्रों को अलग-अलग किया गया है। जल्द ही वार्ड पार्षद प्रत्याशियों का परिणाम सामने आने लगेगा।
-
February 27, 2026 11:24 AM (IST) Posted by Malaika Imam
रांची नगर निगम मतगणना अपडेट, पहले राउंड में कई वार्डों की गिनती जारी
रांची नगर निगम चुनाव की मतगणना निर्धारित मतगणना स्थल पर जारी है। पहले राउंड में शहर के कई वार्डों के बूथों की गिनती की जा रही है। प्रशासन की निगरानी में शांतिपूर्ण तरीके से काउंटिंग का कार्य आगे बढ़ रहा है।
- वार्ड संख्या 1 और 2– संबंधित बूथों की गिनती जारी।
- वार्ड संख्या 7 और 8– बूथों पर मतगणना जारी।
- वार्ड संख्या 13 और 14– बूथों की गिनती चल रही है।
- वार्ड संख्या 19 और 20- सभी निर्धारित बूथों पर मतगणना जारी।
- वार्ड संख्या 25 और 26- बूथों की गिनती जारी, इनमें बूथ संख्या 1 से 6 तक की मतगणना पहले राउंड में की जा रही है।
- वार्ड संख्या 31 और 32– बूथ संख्या 1 से 13 तक मतगणना जारी।
- वार्ड संख्या 37– बूथों की गिनती जारी।
- वार्ड संख्या 38– सभी बूथों की मतगणना जारी।
- वार्ड संख्या 39– सभी बूथों की गिनती जारी, जिसमें बूथ संख्या 1 से 6 तक पहले राउंड की काउंटिंग हो रही है।
- वार्ड संख्या 43– सभी बूथों की मतगणना जारी।
- वार्ड संख्या 48– सभी बूथों की गिनती जारी।
- वार्ड संख्या 49– बूथ संख्या 1 से 12 तक पहले राउंड की मतगणना जारी।
-
February 27, 2026 11:00 AM (IST) Posted by Malaika Imam
पूर्व मंत्री की पत्नी हैं मानगो मेयर प्रत्याशी
मानगो नगर निगम मेयर पद के लिए कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार सुधा गुप्ता पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता की पत्नी हैं। बन्ना गुप्ता हेमंत सोरेन सरकार में मंत्री रह चुके हैं। वह पिछली सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहे थे।
-
February 27, 2026 10:42 AM (IST) Posted by Malaika Imam
कितने उम्मीदवार मैदान में हैं?
झारखंड राज्य चुनाव आयोग के अनुसार, राज्य में स्थानीय निकाय चुनावों में लगभग 6,000 उम्मीदवार मैदान में हैं।
-
February 27, 2026 10:40 AM (IST) Posted by Malaika Imam
बीजेपी और इंडिया ब्लॉक के लिए अग्निपरीक्षा
रांची नगर निगम चुनाव बीजेपी के नेतृत्व वाले NDA और JMM और कांग्रेस से मिलकर बने इंडिया ब्लॉक के लिए अग्निपरीक्षा साबित होने जा रहे हैं।
-
February 27, 2026 10:36 AM (IST) Posted by Malaika Imam
मतगणना के दौरान रांची का विजुअल
झारखंड के 9 नगर निगमों सहित 48 निकायों के लिए हुए नगर निकाय चुनावों की मतगणना जारी है।
-
February 27, 2026 10:19 AM (IST) Posted by Malaika Imam
रांची नगर निगम के 55 वार्ड्स
- वार्ड संख्या 1 से 10: मुख्य रूप से रांची के उत्तरी और उत्तर-पूर्वी हिस्से जैसे कांके रोड, मोरहाबादी, बरियातू और चेशायर होम रोड को कवर करता है।
- वार्ड संख्या 11 से 20: कोकर, लालपुर, थड़पखना, करबला चौक और निचला चुटिया जैसे घनी आबादी वाले और पुराने व्यावसायिक केंद्र आते हैं।
- वार्ड संख्या 21 से 30: अपर बाजार, पुरानी रांची, कचहरी रोड, हिंदपीढ़ी और नगरा टोली जैसे इलाके शामिल हैं।
- वार्ड संख्या 31 से 40: रातू रोड, हरमू हाउसिंग कॉलोनी, मधुकम, विद्यानगर और अरगोड़ा के इलाकों को जोड़ता है।
- वार्ड संख्या 41 से 55: रांची के दक्षिणी और औद्योगिक हिस्से को कवर करता है। इसमें हिनू, डोरंडा, बिरसा चौक, धुर्वा, हटिया और HEC टाउनशिप के विभिन्न सेक्टर शामिल हैं।
-
February 27, 2026 10:06 AM (IST) Posted by Malaika Imam
मानगो को पहली बार मिलेगी महिला मेयर
मानगो नगर निगम में मतगणना चल रही है। कुछ ही घंटों में स्पष्ट हो जाएगा कि मानगो की पहली महिला मेयर के रूप में किसका नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज होगा।
-
February 27, 2026 9:48 AM (IST) Posted by Malaika Imam
मानगो नगर निगम के 50 वार्ड
- वार्ड 1- 10: डि़मना रोड, उलीडीह, शंकोसाई, और सुभाष कॉलोनी के ऊपरी इलाके आते हैं।
- वार्ड 11- 20: बालीगुमा, एमजीएम अस्पताल के आस-पास का क्षेत्र, और एनएच-33 से सटे इलाके शामिल हैं।
- वार्ड 21-30: यह हिस्सा ओल्ड पुरुलिया रोड, जाकिर नगर, और आजाद नगर के बड़े भाग को कवर करता है।
- वार्ड 31-40: इसमें जवाहर नगर (रोड नंबर 1 से 17 तक), शांति नगर, और पारडीह के इलाके आते हैं।
- वार्ड 41-50: ये वार्ड दाइगुटु, मून सिटी के पास के इलाके, कुंवर बस्ती और स्वर्णरेखा नदी के किनारे बसे निचले हिस्सों को कवर करते हैं।
-
February 27, 2026 9:34 AM (IST) Posted by Malaika Imam
मानगो में मुस्लिम आबादी
मानगो में मुस्लिम आबादी लगभग 40.85% है। मानगो के आजाद नगर, ओल्ड पुरुलिया रोड, जाकिर नगर और शांति नगर जैसे इलाके मुस्लिम बहुल माने जाते हैं।
-
February 27, 2026 9:24 AM (IST) Posted by Malaika Imam
मानगो का मेयर कौन होगा?
मानगो का मेयर कौन होगा, इसका फैसला लेने में यहां की मुस्लिम आबादी अदम भूमिका निभा सकती है। यहां करीब 90 हजार वोटर मुस्लिम हैं। मानगो मेयर पद की रेस में शाइसता परवीन उर्फ जेबा खान भी हैं।
-
February 27, 2026 9:00 AM (IST) Posted by Malaika Imam
मानगो में मेयर पद पर बीजेपी-कांग्रेस की सीधी भिड़ंत
जमशेदपुर के मानगो नगर निगम में हुई वोटिंग के बाद आज मतगणना शुरू हो गई है। मतगणना केंद्र पर सुबह से ही गहमागहमी का माहौल है। मेयर पद के लिए चुनावी मैदान में भले ही कई प्रत्याशी हों, लेकिन मुख्य मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच सिमटा हुआ नजर आ रहा है। बीजेपी ने संध्या सिंह को अपना समर्थन दिया है, जबकि कांग्रेस ने सुधा गुप्ता पर भरोसा जताया है।
-
February 27, 2026 8:52 AM (IST) Posted by Malaika Imam
रांची में रमा खलखो और रोशनी खलखो के बीच कड़ा मुकाबला
रांची नगर निगम के मेयर पद के लिए इस बार मुकाबला बेहद दिलचस्प हो गया है। मुख्य रूप से कांग्रेस समर्थित रमा खलखो और बीजेपी समर्थित रोशनी खलखो की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है, जबकि JMM समर्थित सुजीत विजय आनंद कुजूर ने भी मुकाबले को कड़ा बना दिया है।
-
February 27, 2026 8:44 AM (IST) Posted by Malaika Imam
रांची नगर निगम पर सबकी नजरें टिकीं
रांची नगर निगम के चुनाव नतीजे पर सभी की नजरें टिकी हैं। मतगणना सुकुरहुट्टू स्थित ट्रांसपोर्ट नगर परिसर में जारी है। वोटों की गिनती 10 कमरों में हो रही है। सभी कमरे में 25-25 टेबल की व्यवस्था की गई है। सभी टेबल पर अधिकृत एजेंट भी मौजूद रहेंगे।
-
February 27, 2026 8:43 AM (IST) Posted by Malaika Imam
मानगो के 1 वार्ड पर वोटिंग क्यों नहीं हुई?
मानगो नगर निगम के 1 वार्ड में चुनाव स्थगित कर दिया गया था। इसका मुख्य कारण चुनाव से ठीक पहले उस वार्ड के एक प्रत्याशी की मृत्यु होना था। चुनाव नियमों के मुताबिक, यदि किसी मान्यता प्राप्त उम्मीदवार का निधन हो जाता है, तो उस विशेष सीट पर मतदान की प्रक्रिया को रोक दिया जाता है और बाद में उपचुनाव कराया जाता है।
-
February 27, 2026 8:38 AM (IST) Posted by Malaika Imam
रांची के 53 वार्डों में वोटों की गिनती शुरू
रांची नगर निगम के 53 वार्डों में वोटों की गिनती शुरू हो गई है।
-
February 27, 2026 8:36 AM (IST) Posted by Malaika Imam
मानगो के 50 में से 49 वार्डों पर हुई वोटिंग
मानगो नगर निगम में कुल 50 वार्ड हैं। मानगो के 50 वार्डों में से 49 वार्डों पर वोटिंग हुई।
-
February 27, 2026 8:27 AM (IST) Posted by Malaika Imam
रांची के 55 वार्डों में से 53 पर हुई वोटिंग
रांची नगर निगम चुनाव के लिए वोटों की गिनती सुबह 8 बजे वोटों शुरू हो गई है। रांची नगर निगम के कुल 55 वार्डों में से 53 वार्डों के लिए वोटिंग हुई थी।
-
February 27, 2026 8:19 AM (IST) Posted by Malaika Imam
रांची के 53 वार्डों में 390 प्रत्याशी
रांची नगर निगम के 53 वार्डों के लिए 390 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनमें 242 महिला प्रत्याशी शामिल हैं।
-
February 27, 2026 8:15 AM (IST) Posted by Malaika Imam
रांची से 11 मेयर प्रत्याशी मैदान में
रांची नगर निगम से 11 मेयर प्रत्याशी और 364 पार्षद प्रत्याशी मैदान में हैं।
-
February 27, 2026 8:08 AM (IST) Posted by Malaika Imam
मानगो में 2018 में नहीं हुआ था चुनाव
साल 2018 में झारखंड नगर निगम का चुनाव दलों के चुनाव चिन्ह पर हुआ था। हालांकि, मानगो नगर निगम में 2018 में चुनाव नहीं हुआ था।
-
February 27, 2026 7:58 AM (IST) Posted by Malaika Imam
मानगो के किस वार्ड में हुई ज्यादा वोटिंग?
मानगो नगर निगम में सबसे ज्यादा मतदान वार्ड नंबर- 10, 18 और 19 में हुआ था। यहां 56 फीसदी तक वोटिंग हुई थी। वहीं, वार्ड 9, 12 और 23 में 50 फीसदी से ज्यादा मतदान हुआ था।
-
February 27, 2026 7:54 AM (IST) Posted by Malaika Imam
मानगो में 3 बूथ पर टेंट में हुई थी वोटिंग
जमशेदपुर के मानगो नगर निगम में 3 बूथ ऐसे थे, जहां अस्थायी टेंट लगाकर मतदान कराया गया था।
-
February 27, 2026 7:52 AM (IST) Posted by Malaika Imam
मानगो नगर निगम में महिला-पुरुष वोटरों की संख्या
जमशेदपुर के मानगो नगर निगम में कुल 1,96,791 वोटर्स में से 99,453 पुरुष वोटर थे, जबकि 97,326 वोटर महिलाएं थीं। 12 ट्रांसजेंडर्स भी यहां वोटर हैं।
-
February 27, 2026 7:44 AM (IST) Posted by Malaika Imam
मानगो नगर निगम में 50 वार्ड
जमशेदपुर के मानगो नगर निगम में वार्ड 50 हैं। इनमें मतदान केंद्रों की संख्या 190 हैं। इन्हीं 190 केंद्रों पर हुई वोटिंग के बाद मतपेटियों में प्रत्याशियों की किस्मत कैद हो गई है।
-
February 27, 2026 7:43 AM (IST) Posted by Malaika Imam
मानगो में कितना प्रतिशत हुआ था मतदान?
जमशेदपुर के मानगो नगर निगम में मतदान लगभग 45% से 50% के बीच दर्ज किया गया था। सुबह के समय मतदान की रफ्तार धीमी थी, लेकिन दोपहर के बाद मतदाताओं के उत्साह में बढ़ोतरी देखी गई थी।
-
February 27, 2026 7:33 AM (IST) Posted by Malaika Imam
मानगो के मैदान में 13 महिला कैंडिडेट
जमशेदपुर के मानगो नगर निगम में 13 महिला कैंडिडेट मैदान में हैं। प्रमुख मुकाबला सुधा गुप्ता और संध्या सिंह के बीच माना जा रहा है। सुधा गुप्ता को कांग्रेस का समर्थन मिला हुआ हैस जबकि संध्या सिंह बीजेपी समर्थित उम्मीदवार हैं।
-
February 27, 2026 7:29 AM (IST) Posted by Malaika Imam
मानगो नगर निगम में मुकाबला
झारखंड के 9 नगर निगमों से एक मानगो नगर निगम में मेयर पद का मुकाबला इस बार महिला प्रत्याशियों के बीच है।
-
February 27, 2026 7:24 AM (IST) Posted by Malaika Imam
वार्डों की संख्या के आधार पर टेबल और राउंड तय
रांची के अलावा झारखंड के अन्य नगर निकायों में भी स्थानीय परिस्थितियों और वार्डों की संख्या के आधार पर टेबल और राउंड तय किए गए हैं। राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी जिलों के चुनाव अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि मतगणना के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या अव्यवस्था को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पूरे मतगणना केंद्र पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है और केवल अधिकृत व्यक्तियों को ही प्रवेश की अनुमति दी गई है।
-
February 27, 2026 7:21 AM (IST) Posted by Malaika Imam
रांची में अतिरिक्त राउंड निर्धारित
रांची में मतदाताओं का घनत्व अधिक होने के कारण अतिरिक्त टेबल और राउंड निर्धारित किए गए हैं, ताकि परिणाम जल्द और सटीक रूप से घोषित किए जा सकें।
-
February 27, 2026 7:20 AM (IST) Posted by Malaika Imam
रांची में मतगणना के लिए पुख्ता इंतजाम
झारखंड की राजधानी रांची नगर निगम में मतगणना को लेकर विशेष व्यवस्था की गई है। यहां वोटों की गिनती के लिए कुल 225 टेबल लगाए गए हैं। मतगणना की पूरी प्रक्रिया 5 राउंड में पूरी की जाएगी।
-
February 27, 2026 7:17 AM (IST) Posted by Malaika Imam
मतगणना की तैयारी
मतगणना की पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी और व्यवस्थित रखने के लिए हर निकाय में वार्डों की संख्या के आधार पर अलग-अलग राउंड निर्धारित किए गए हैं, ताकि बिना किसी त्रुटि के परिणाम घोषित किए जा सकें
-
February 27, 2026 7:16 AM (IST) Posted by Malaika Imam
क्या होगी मतगणना की प्रक्रिया?
झारखंड के नगर निकाय चुनावों के परिणामों के लिए राज्य भर में मतगणना की व्यापक तैयारी की गई है। वोटों की गिनती के लिए प्रदेश भर में कुल 1,309 टेबल लगाई गई हैं, जहां सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक मतगणना चलेगी। नियम के अनुसार, सबसे पहले पार्षद पद के उम्मीदवारों के मतपत्रों की गिनती पूरी की जाएगी, जिसके बाद मेयर या अध्यक्ष पद के लिए पड़े वोटों की गणना शुरू होगी।
-
February 27, 2026 7:13 AM (IST) Posted by Malaika Imam
रांची नगर निगम के कुल 53 वार्डों पर हुए चुनाव
रांची नगर निगम के चुनाव 23 फरवरी को संपन्न हुए। रांची नगर निगम के कुल 53 वार्डों के लिए मतदान प्रक्रिया सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक चली थी।