1. Hindi News
  2. झारखण्ड
  3. फिरोज ने नाम बदलकर हिंदू लड़की के साथ की शादी, पहली पत्नी की बात भी छिपाई, अब मिला सबक

फिरोज ने नाम बदलकर हिंदू लड़की के साथ की शादी, पहली पत्नी की बात भी छिपाई, अब मिला सबक

आरोपी ने अपना नाम और धर्म गलत बताया। इसके साथ ही पहली शादी की बात भी छिपाई। बाद में उसकी असलियत सबको पता चली तो उसके खिलाफ मामला दर्ज हुआ है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

Representative Image- India TV Hindi
Image Source : FILE PHOTO प्रतीकात्मक तस्वीर

झारखंड के साहिबगंज से लव जेहाद का मामला सामने आया है। पुलिस ने मोहम्मद फिरोज नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने हिंदू महिला से शादी करने के लिए अपनी असली पहचान छिपाई थी। फिरोज की शादी पहले ही किसी दूसरी महिला से हुई थी। फिरोज ने कथित तौर पर मिथुन कुमार राजवंशी नाम के एक हिंदू व्यक्ति के रूप में खुद को पेश किया और खुद को सीआरपीएफ जवान बताया।

साहिबगंज के रहने वाले फिरोज की मुलाकात बिहार के कटिहार की रहने वाली महिला से सोशल मीडिया पर हुई थी। उसने महिला के सामने शादी का प्रस्ताव रखा। महिला ने फिरोज की फर्जी पहचान पर विश्वास करके उससे शादी करने के लिए हामी भर दी। जब उसकी पहली पत्नी निखत परवीन को अपने पति की दूसरी शादी के बारे में पता चला तो उसने उसका विरोध किया और फिरोज को पुलिस के हवाले कर दिया।

बीवी ने पुलिस के पास भेजा

साहिबगंज सदर एसडीपीओ किशोर तिर्की ने बताया कि फिरोज ने सोशल मीडिया के जरिए मिथुन कुमार राजवंशी बनकर महिला से संपर्क किया था। उसने खुद को सीआरपीएफ जवान बताया और महिला को शादी का झांसा देकर साहिबगंज ले आया। निखत परवीन ने अपने पति और महिला को नॉर्थ कॉलोनी से पकड़ कर नगर थाने के हवाले कर दिया।

10 साल तक की हो सकती है सजा

फिरोज के खिलाफ बिहार विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम (बीएनएस) की धारा 87/60, 10 के तहत केस दर्ज किया गया है। कांड संख्या 18/25 के तहत फिरोज को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं महिला का बयान दर्ज किया जा रहा है। पुलिस ने फिरोज पर अपनी असली पहचान छिपाने और धोखे से महिला को अपने जाल में फंसाने का आरोप लगाया है, जिसके लिए बीएनएस के तहत 10 साल तक की जेल की सजा हो सकती है।