1. Hindi News
  2. झारखण्ड
  3. Video: पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ रंगे हाथों पकड़ा, बीच सड़क पर ही चप्पलों से पीटा

Video: पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ रंगे हाथों पकड़ा, बीच सड़क पर ही चप्पलों से पीटा

वायरल वीडियो में महिला अपने पति और उसके साथ बैठी औरत को चप्पलों से पीटती नजर आ रही है। वहीं, उसका पति दूसरी महिला को बचाने की कोशिश करता है। आसपास मौजूद लोग भी दोनों को मरापीट न करने की सलाह देते नजर आ रहे हैं।

Women clash- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV पति से मारपीट करती महिला

झारखंड के सरायकेला में एक महिला ने अपने पति को दूसरी महिला के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया और बीच सड़क पर ही दोनों को जमकर पीटा। घटना का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में महिला अपने पति और उसके साथ मौजूद महिला को पीटती हुई नजर आ रही है। महिला का आरोप है कि उसके पति ने उसे तलाक दिए बिना दूसरी शादी कर ली है। वीडियो में महिला अपने पति के साथ मौजूद महिला से गाली-गलौज करती हुई भी दिख रही है। हालांकि, दूसरी महिला किसी तरह बचने की कोशिश कर रही है।

घटना नीमडीह थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर की है। यहां एक महिला ने अपने पति और एक अन्य महिला की बीच सड़क पर चप्पल से पिटाई कर दी। यह घटना कैमरे में कैद हो गई और सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

पति पर दूसरी शादी का आरोप

महिला का आरोप है कि उसके पति ने दूसरी महिला से शादी कर ली है। महिला की पहचान खरसावां प्रखंड की बुरुडीह पंचायत में कार्यरत कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर संचिता दास के रूप में हुई है। संचिता ने नीमडीह थाना में आवेदन देकर अपने पति जितेंद्र नाथ दास, जेठ उत्तम कुमार दास और ससुर विवेकानंद दास पर दहेज की मांग, शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। महिला ने अपने पति और उसके परिजनों पर उसे जबरन घर से निकालने का भी आरोप लगाया है और ससुराल पक्ष के सभी लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। 

जांच में जुटी पुलिस

वीडियो वायरल होने के बाद यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। फिलहाल पुलिस महिला के आरोपों और वायरल वीडियो की जांच में जुटी है। महिला ने अपने पति के साथ ससुराल पक्ष के अन्य लोगों पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। इसी वजह से पुलिस सभी आरोपों की जांच कर रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

(सरायकेला से गंगाधर पांडे की रिपोर्ट)