Mission Mangal Actress Saree Look: जहां इन दिनों ट्विटर पर भी #SareeTwitter नाम से हैशटैग चल रहा है। जिसमें आम महिलाओं के साथ-साथ बॉलीवुड अभिनेत्रियां और पॉलिटिशयन साड़ी लुक में तस्वीरें शेयर कर रही हैं। इसी बीच कुछ तस्वीरें काफी वायरल हो रही है। जिसमें सोनाक्षी सिन्हा, तापसी पन्नू, नित्या मेमन, विद्या बालन और कीर्ति कुल्हारी साड़ी लुक में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।
दरअसल अक्षय कुमार की स्टारर फिल्म 'मिशन मंगल' का ट्रेलर बीते गुरुवार को रिलीज हुआ। ट्रेलर लॉंच के समय पांचों एक्ट्रेस साड़ी लुक में नजर आईं।
हर एक एक्ट्रेस ने एक दम हटकर साड़ी पहनी थी। जिसे उनके फैंस काफी पसंद कर रहे है।
ये भी पढ़ें- लंदन में एक से बढ़ एक साड़ी लुक में नजर आईं नीना गुप्ता, यूजर्स ने कहा- पटाखा
Image Source : yogen shahSonakshi sinha
सोनाक्षी सिन्हा
सोनाक्षी सिन्हा हर लुक में बिंदास नजर आती है। फैट से फिट हुई सोनाक्षी वेस्टर्न से लेकर ट्रेडिशनल अवतार में नजर आई थी। सोनाक्षी के लुक की बात करें तो वह बेबी पिंक कलर की फ्लोरल प्रिंट साड़ी में नजर आईं। जिसमें गोल्डन कलर का बॉर्डर था। इस साड़ी के साथ सोनाक्षी ने स्पेगेटी स्टाइल ब्लाउज पहना। वह मेकअप की बात करें तो उन्होंने लाइट मेकअप के साथ न्यूड लिपस्टिक और छोटी सी बिंदी के साथ लॉन्ग ड्रॉप ईयररिंग्स पहना था। इस लुक में सोनाक्षी काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। सोनाक्षी सिन्हा Ekaya Banaras के कलेक्शन की साड़ी पहने हुए नजर आईं।
तापसी पन्नू
तापसी अपनी फिटनेस और फैशन सेंस के कारण हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। वह भी ट्रेलर लॉंच में एक दम हटकर लुक में नजर आईं। उन्होंने भी साड़ी कैरी की हुई थी। जो कि फ्यूजन साड़ूी थी। जी हां तापसी ने व्हाइट कलर की पैंटसूट साड़ी पहनी हुई थी। इस लुक के साथ लाइट मेकअप और न्यूड लिपस्टिक के साथ पौनीटेल और चोकर पहना हुआ था। तापसी पन्नू की यह फ्यूजन साड़ी Starch the label से है।
ये भी पढ़ें- #SareeTwitter: प्रियंका गांधी के बाद बॉलीवुड और पॉलिटिक्स पर भी चढ़ा साड़ी का खुमार