करीना कपूर के बेहतरीन लुक्स आए सामने, तस्वीरों से नजर हटाना होगा मुश्किल
करीना कपूर के बेहतरीन लुक्स आए सामने, तस्वीरों से नजर हटाना होगा मुश्किल
Shivani Singh
Published : May 24, 2019 08:47 pm IST, Updated : May 24, 2019 08:47 pm IST
करीना कपूर के कुछ ट्रेडिशनल लुक सामने आए है। जिसमें वह काफी खूबसरत नजर आ रही है।
Image Source : INSTRAGRAMKareena kapoor
नई दिल्ली: करीना कपूर अपने फैशन सेंस के कारण हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। वह अपने स्टाइलिश लुक फिर चाहे एयरपोर्ट पर हो या फिर किसी इवेंट और पार्टी में हो। वह हर एक लुक से फैंस के दिलों में राज़ करती है। ऐसा ही एक लुक सामने आया है। जिसमें वह ट्रेडिशनल लुक में काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं।
दरअसल करीना कपूर के फोटोशूट की कुछ तस्वीरें सामने आई है। जिसमें वह फैशन डिजाइनर अनामिका खन्ना के डिजाइनर लहंगों को पहनकर फोटोशूट करा रही हैं।
करीना कपूर के इन 2 लुक्स में वह वाकई खूबसूरत लग रही है। पहले लुक की बात करें तो उन्होंने फ्लोरल लहंगा चुनरी पहना हुआ है। जिसके साथ सिर्फ लाइट मेकअप और न्यूड लिपस्टिक के साथ बन बनाया हुआ है।
वहीं करीना कपूर के दूसरे लुक की बात करें तो उन्होंने फ्लोरल पीच कलर का खूबसूरत अनारकली सूट पहना हुआ है। इस लुक के साथ डायमंड चोकर और ईयररिंग्स पहनी हुई है।
वहीं मेकअप की बात करें तो लाइट मेकअप के साथ न्यूड लिपस्टिक और पौनीटेल बनाई हुई है। इस लुक में भी करीना काफी गॉर्जियल लग रही है।
करीना करपूर को स्टाइल Tanya Ghavri ने दी है। जहां मेकअप makeup by pompy, nam deepak और arshaan gandhi ने किया है।
वहीं एक तस्वीर में करीना कपूर नजर आ रही है। जिसमें हेयरस्टाइलिश t Yianni Tsapatori उनका नेकलेस ठीक कर रहे है।