BEST DRESSED & WORST DRESSED At Vouge Beauty Awards 2019: बुधवार की रात मुंबई में एक बार फिर बॉलीवुड की खूबसूरत, स्टाइलिश हस्तियां एक ही छत के नीचे नजर आईं। जहां हर एक एक्ट्रेस अपने लुक से हर किसी को दीवाना बना रहा था। जिसमें रेड कारपेट में कई एक्ट्रेस से अपने लुक से लोगों के होश उड़ाएं तो कई अभिनेत्रियों से अपने फैंस का दिल तोड़ा।
वॉग ब्यूटी अवॉर्ड्स शो में मलाइका अरोड़ा, आलिया भट्ट, सारा अली खान, रिचा चड्डा, शाहिद कपूर, विक्की कौशल, शिल्पा शेट्टी, रकुल प्रीत, भूमि पेडनेकर, कृति सेनन, सनी लियोनी, गुल पनाग, ताहिरा कश्यप, सोनाली बेंद्रे जैसे कई स्टार्स स्टाइलिश अंदाज में नजर आएं। जानें आखिर कौन दिखा सबसे खूबसूरत और किसने किया अपने फैंस को मायूस।
मलाइका अरोड़ा- Best Dressed
45 साल की उम्र में मलाइका अपनी फिटनेस और लुक के कारण हमेशा सुर्खियों में छाई रहती हैं। अब बात ब्यूटी अवॉर्ड्स की हो और मलाइका पीछे रह जाए ऐसा तो ही ही नहीं सकता है। मलाइका जैसे ही रेड कारपेट में पहुंची हर किसी की निगाहें उन्हीं पर जाकर टिक गई।
मलाइका के लुक की बात करें तो उन्होंने फैशन डिजाइनर Aadnevik ks कलेक्शन की खूबसूरत लेस थाई स्लिट ड्रेस पहनी। इस लुक के साथ उन्होंने मैचिंग सैंडल पहनी। वहीं लाइट मेकअप के साथ डार्क शेड लिपस्टिक के साथ बालों को ओपन किया हुआ था। इस लुक में मलाइका काफी खूबसूरत नजर आ रही थीं। इसलिए उनके लुक को बेस्ट बोला जा सकता है।