नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा(Priyanka Chopra) मंगेतर निक जोनस(Nick Jonas) भाई सिद्धार्त चोपड़ा के साथ मंगलवार जोधपुर पहुंची। सोशल मीडिया पर दोनों की फोटो वायरल हो रही है जोकि मेहरानागढ़ फोर्ट की है। लेकिन इस बीच सबसे बड़ा सवाल यह है कि ये पॉवर कपल वहां क्या कर रहे हैं? कहीं शादी की वेन्यू जोधपुर तो नहीं? /ये फोटो कई तरह के सवाल खड़े कर रही है। खैर इस सवाल का सही जवाब तो प्रियंका चोपड़ा के पास ही होगा। अगर इस फोटो की बात करें तो प्रियंका, निक जोनस, सिद्दार्थ चोपड़ा खास दोस्त तमन्ना दत्त पति सुदीप दत्त के बर्थ डे पार्टी की है। बर्थ डे फोटो शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने लिखा हैप्पी बर्थ डे महाराजा सुदीप दत्त, शानदार बर्थ डे लंच। मैं बहुत खुशकिस्मत हूं जो इतना शानदार समय एक दूसरे के साथ बिताया। सुदीप दत्त ने भी अपने बर्थ डे कई फोटो सोशल मीडिया पर इस कैप्शन के साथ शेयर किया। 'जब आप तलवार से केक काटते हैं तो इस तरह ही खाते हैं।''
बर्थडे लंच पार्टी के बाद प्रियंका चोपड़ा निक जोनस मुंबई वापस लौट आईं। साथ ही आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा अपनी बॉलीवुड फिल्म द स्काई इज पिंक की शूटिंग में काफी बीजी हैं इस फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तर नजर आएंगे।
Latest Lifestyle News