नई दिल्ली: ये बात किसी से छिपी नहीं है कि बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को व्हाइट कलर कितना पसंद है। वह इस कलर के आउटफिट्स में हमेशा किसी न किसी अवसर में नजर आ जाती है। कभी व्हाइट कलर की साड़ी, कभी गाउन तो कबी आउटिंग में व्हाइट कैजुअल लुक में नजर आ जाती हैंय़
हाल में ही एक बार फिर दीपिका पादुकोण व्हाइट कलर के कुर्ता-पायजामा में एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई। दीपिका हर बार की तरह इस बार भी सिंपल लुक में ही नजर आई। दीपिका पादुकोण ने ओवरसाइज कुर्ता के साथ व्हाइज कलर का पैंट पहना हुआ था। वहीं हेयरस्टाइल की बात करें तो उन्होंने बन बनाया हुआ था। इसके साथ ही टैन कलर के शूट और इसी कलर के बैग में नजर आई
Image Source : Good EarthGood Earth white Kurta
। इसके साथ ही अपनी प्यारी सी स्माइल से हर किसी का दिल जीता।
अगर आपको भी दीपिका का ये व्हाइट कुर्ता पसंद आ गया है, तो आपको बता दें कि इसके लिए आपको अपनी थोड़ी जेब ढीली करनी पड़ेगी। आपको बता दें कि यह प्यारा सा कुर्ता GoodEarth ब्रांड का है। इस कॉटन कुर्ते की कीमत करीब 7500 रुपए है।
आपको बता दें कि दीपिका जल्द ही एक्टर रणवीर सिंह से शादी करने वाली है। जो कि कई सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहें है। सूत्रों के अनुसार माना जा रहा है कि दोनों नंवबर में शादी के बंधन में बंध जाएंगे।