जाह्नवी-खुशी कपूर ही नहीं ये बॉलीवुड बहनें भी एक दूसरे से करती हैं कपड़े शेयर, खुद ही देखें तस्वीरें
बॉलीवुड में कई ऐसी बहनों की जोड़ी है जो कि अपने बहनों के साथ कपड़े शेयर करने में पीछे नहीं हटती है। हाल में ही खुशी कपूर एक पार्टी में जाह्नवी कपूर की ड्रेस को पहने हुए नजर आईं थी। इससे पहले भी करीना-करिश्मा कपूर ने लेकर कई ऐसी बॉलीवुड सिस्टर्स है।

दीपिका -अनीशा पादुकोण
दीपिका भी बॉलीवुड की स्टाइलिश एक्ट्रेस में से एक मानी जाती हैं। वह कई बार अपने ही आउटफिट्स रिपीट करते हुए नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा उनकी बहन अनीशा पादुकोण भी अपनी बहन के कपड़े पहनने में कोई गुरेज नहीं करती हैं।
एक रेड कारपेट इवेंट में अनीशा ने बहन दीपिका की ऑफ शोल्डर ऑरेंज कलर की ड्रेस पहनी थी। जहां इस लुक के साथ दीपिका ने लाइट मेकअप के साथ बिना ज्वैलरी के अलावा हेयरस्टाइल में बन बनाया था। वहीं अनीशा इस ड्रेस के साथ स्टाइलिश हेयरस्टाइल के साथ कानों में गोल्डन ईयररिंग्स पहने हुए नजर आईं थी।