नई दिल्ली: श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर हाल में ही मूवी डेट पर अपने पापा बोनी कपूर और सौतेली बहन अंशुला के साथ स्पॉट हुई। वह फिल्म देखने के लिए अपने पापा का हाथ थामकर पहुंची। इस मौके में श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर नहीं नजर आईं।
इस मौके में जाह्नवी कपूर ने ब्लू डेनिम और क्रॉप टॉप में ग्लैमरस लग रही थीं। उन्होंने राउंड ईयररिंग्स भी पहन रखे थे। ज्यादा अपने बाल खुले रखने वाली जाह्नवी मूवी देखने दो चोटी में स्पॉट हुईं। जाह्नवी के हाथ में उनकी फेरवेट पिंक बोतल भी थी। जो अपने साथ हमेशा रखती है।
Jhanvi Kapoor with Boney kapoor and Anshula
वहीं अंशुला जींस और रेड शर्ट में नजर आई। इस समय अंशुला अपनी बहनों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बीताती हैं।
Jhanvi Kapoor with Boney kapoor and Anshula आपको बता दें कि जाह्नवी जल्द ही फिल्म 'धड़क' में नजर आने वाली है। इस फिल्म में उनके साथ शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर स्क्रीन शेयर कर रहे है। यह फिल्म इस साल जुलाई में रिलीज हो सकती है।