नई दिल्ली: श्रीदेवी का फिल्म 'मॉम' में बेहतरीन प्रदर्शन के कारण मरणोपरांत बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड दिया गया। इस अवार्ड को लेने उनकी बेटी जाह्नवी-खुशी के साथ-साथ बोनी कपूर गए थे। इस मौके में जाह्नवी कपूर ने साड़ी पहनी हुई थी। जिसमें वह काफी खूबसूरत दिख रही थी। फिल्म मॉम में अभिनय के लिए श्रीदेवी को यह अवॉर्ड मिला था। श्रीदेवी को जब ये सम्मान मिल रहा था उस वक्त बोनी, खुशी और जाह्नवी तीनों ही भावुक हो गए।
जाह्नवी कपूर इस खास मौके में अपनी मां की सिल्क साड़ी पहन दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित अवॉर्ड सेरेमनी में अवॉर्ड लेने पहुंची। आपको बता दें कि यह साड़ी श्रीदेवी ने साउथ अभिनेता रामचरण की शादी में पहनी थी।
श्रीदेवी के दोस्त और फैशन डिजायनर मनीष मल्होत्रा ने इस खूबसूरत साड़ी की तस्वीर इंस्ट्राग्राम में शेयर करते हुए लिखा, ‘इस इमोशनल और अनमोल मौके पर #Jhanvikapoor अपनी मॉम की साड़ी में'
जाह्नवी की इस क्रीम कलर की साड़ी में पिंक बार्डर है। इसके साथ उन्होंने बिंदी और झुमके पहने हुए थे।
jhanvi kapoor khushi kapoor and boney kapoor आपको बता दें कि 'मॉम' श्रीदेवी की 300वी फिल्म थी। जो कि लाइफ की आखिरी फिल्म साबित हुई। आपको बता दें कि इस फिल्म को बोनी कपूर ने श्रीदेवी को गिफ्ट की थी। इस फिल्म को प्रोड्यूस खुद बोनी कपूर ने किया था।
वहीं खुशी कपूर भी अवॉर्ड सेरेमनी में ट्रेडिशनल अवतार में नजर आई। उन्होंने भी कॉटन में लहंगा-चुनरी पहना हुआ था।