Kareena Kapoor Lifestyle: करीना कपूर बॉलीवुड की सबसे फेमस अभिनेत्रियों में से एक मानी जाती हैं। वह सोशल मीडिया का इस्तेमाल नहीं करती है, लेकिन अपने फैशनसेंस के कारण हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। लेकिन इन दिनों वह बॉक्स ऑफिस में अपना जादू नहीं चला पा रही हैं। सैफ अली खान से शादी के बाद करीना पटौदी खानदान की बहू बन गई। जिसके कारण उनका फैशनसैंस में काफी बदलवा आया है।
करीना कपूर फैशनसेंस की बात करें तो वह महंगे से महंगे ब्रांड के आउटफिट्स और एक्सेसरीज यूज करती है। जिनकी कीमत लाखों में होती है। जानें उनके कुछ लाइफस्टाइल के बारें में।
डायमंड रिंग
करीना कपूर को उनके पति सैफ अली खान ने 5 कैरेट की डायमंड रिंग पहनाई थी। जिसकी कीमत 75 लाख रुपए है।
ये भी पढ़ें- अनुष्का शर्मा के एक बैग की कीमत लाखों में, लेकिन इन Bags को बनाने में इस्तेमाल चीज कर सकती है आपको हैरान
Bags
शॉपिंग की दीवानी करीना कपूर के पास कई ब्रांड के हैंडबैग हैं। उनके पास Chanel, Bottega, Givenchy ब्रांड के बैग्स हैं। वहीं उनके पास Hermes Birkin Epsom ब्रांड का बैग है, जिसकी कीमत 20 लाख रुपए है।