Takht में साथ दिखेंगे रणवीर-करीना, दोनों की स्टाइल में एक बात है सामान्य, क्या आपने दिया इस पर ध्यान
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर पहली बार रणवीर सिंह के साथ फिल्म तख्त में नजर आएंगी। यह खबर अपने आप में काफी बड़ी और खास है क्योंकि दोनों बॉलीवुड के ऐसे स्टार हैं जिसे शायद ही कोई पसंद न करता हो। लेकिन आज हम फिल्म के बारे में बात नहीं करेंगे, फिल्म जब आएगी तब आएगी लेकिन इस खबर के बाद से ही पब्लिक बहुत खुश है कि दोनों की जोड़ी साथ में कैसी लगेगी।

लुक के साथ हमेशा एक्सपेरिमेंट
करीना-रणवीर में एक चीज यह भी सामान्य है कि दोनों अपने लुक के साथ अक्सर एक्सपेरिमेंट करते हैं। रणवीर की बात करेें तो कभी छोटे बाल, कभी लंबे बाल, कभी लंबे मूछ हर वक्त अलग-अलग स्टाइल में आपने देखा ही होगा वहीं करीना कपूर की बात करें तो उनके हेयर कलर भी चेंज होते रहते हैं , कभी लंबे बाल के साथ-साथ उनके भी हेयर स्टाइल चेंज होती रहती है।
कलरफुल ड्रेसिंग सेंस
किसी पार्टी में या फंक्शन में आप आराम से दोनों की ड्रेसिंग सेंस देख सकते हैं। इन दोनों का ड्रेसिंग सेंस काफी कलरफुल है।