करीना कपूर खान और सैफ अली खान अपने बिजी शेड्यूल के बावजूद बेटे तैमूर के साथ समय बिताना नहीं भूलते। कुछ दिन पहले ही करीना, सैफ और तैमूर लंदन से छुट्टियां मना कर लौटे हैं और एक बार फिर से करीना को बेहद ग्लैमरस अंदाज में बेटे तैमूर के साथ घर के बाहर स्पॉट किया गया।
हाल ही में जन्माष्टमी के दिन एक वीडियो सामने आया था जिसमें करीना और सैफ के लाडले तैमूर बहन इनाया खेमू के साथ दही- हांडी फोड़ते नजर आ रहे थे। बता दें कि कुछ दिन पहले ही तैमूर अपने माता-पिता के साथ लंदन से छुट्टियां मना कर भारत लौटे हैं। जैसा कि इस वीडियो को देखकर आप ये अंदाजा लगा सकते हैं कि दही से भड़ा हांडी देखकर तैमूर कितने ज्यादा खुश है और इस वीडियो में वह हांडी के तरफ हाथ बढ़ाकर फोड़ते नजर आ रहे हैं।
Latest Lifestyle News