नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर अपनी स्टाइल के कारण हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। तैमूर और पटौदी खानदान की बहू अपने स्टाइल से हर किसी को मार देती हैं। फिर चाहे वह किसी भी लुक में हो। इनका हर एक स्टाइल और उनका एटीट्यूट कर किसी को घायल कर देता हैं। इन दिनों करीना अपकमिंग फिल्म 'वीरे द वेडिंग' को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। इसी वह ट्रेडिशनल अवतार में नजर आई। जिसे देखकर हर कोई उनका दीवाना सा हो रहा हैं।
करीना अपने दोस्त और स्टाइलिस्ट अनीता श्रॉफ के बेटे की सेरेमनी में शामिल होने पहुंची थीं। जहां पर वह ट्रेडिशनल आंदाज में नजर आईं।
सिमर के द्वारा डिजायन किया गया ये स्टाइलिश अनाकरकली सूट गोल्ड और मिंट कलर में था। इस सूट के साथ बेबो ने स्लीक पोनीटेल और मैचिंग हैवी ईयररिंग्स पहनी थी। जो कि उनकी खूबसूरती में चार-चांद लगा रही थी।
करीना कपूर खान की सिग्नेचर स्मोकी आखें और स्लीक पोनीटेल के कारण काफी खूबसूरत लग रही हैं। इन दिनों करीना स्मोकी आंखों में ही नजर आ ती है।
करीना कपूर की फिल्म वीरे दी वेडिंग 1 जून को सिनेमा घरों में रिलीज होगी। इनके साथ अभिनेत्री सोनम कपूर, स्वरा भास्कर भी नजर आ रही हैं।
Latest Lifestyle News