1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. न्यूमरो उनो ब्रेंड ने लॉन्च किया स्टाइलिश, आरामदायक जूतों का कलेक्शन, कीमत भी है काफी आकर्षक

न्यूमरो उनो ब्रेंड ने लॉन्च किया स्टाइलिश, आरामदायक जूतों का कलेक्शन, कीमत भी है काफी आकर्षक

परिधानों और एक्सेसरीज के क्षेत्र में अग्रणी भारतीय ब्रांड-न्यूमरो उनो ने शुक्रवार को उन लोगों के लिए जूतों की नई रेंज लॉन्च की, जो आराम और स्टाइल के साथ किसी तरह का समझौता नहीं करना चाहते।

numero uno brand- India TV Hindi
numero uno brand

नई दिल्ली: परिधानों और एक्सेसरीज के क्षेत्र में अग्रणी भारतीय ब्रांड-न्यूमरो उनो ने शुक्रवार को उन लोगों के लिए जूतों की नई रेंज लॉन्च की, जो आराम और स्टाइल के साथ किसी तरह का समझौता नहीं करना चाहते। आधुनिक डिजाइन के साथ आराम को ध्यान में रखते हुए जूतों की यह नई रेंज बाजार में उतारी गई है। न्यूमरो उनो के जूतों की नई रेंज आधुनिक तकनीक के साथ बेजोड़ आराम का अहसास देती है। 

जूतों की यह नई रेंज पीयूपैडिंग, इनोवेटिव इन-सोल कुशन से युक्त है जो आपके स्टाइल और खूबसूरती में चार-चांद लगा देगी। 
सालों के अनुसंधान और उपभोक्ताओं की जरूरतों का अध्ययन करने के बाद इस नई रेंज को तैयार किया गया है। उपभोक्ता अपनी पसंद के अनुसार बेहतरीन रंगों और स्टाइल के जूते चुन सकते हैं। 

इस कलेक्शन में डीप ब्राउन से लेकर, डार्क ब्लू और ब्लैक तक शानदार रंगों का बेहतरीन संयोजन शामिल हैं। जूतों की इस नई रेंज को आप सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक बड़े आराम से ऑफिस में पहन सकते हैं। इसके कैजुअल स्नीकर्स काम के बाद पार्टी के लिए भी बेहतरीन लुक देंगे। न्यूमरो उनो के जूते अपनी बेहतरीन कारीगरी के साथ टिकाउपन की गारंटी देत हैं और सालों तक चलते हैं। 

इसका हर उत्पाद आधुनिक स्टाइल और उपभोक्ताओं की जरूरतों को ध्यान मेंरखते हुए पेश किया गया है। 2499 से 4999 रुपये की रेंज के ये जूते आपके लुक्स में चार-चांद लगा देंगे। ब्रां का हर उत्पाद बेहद टिकाउ है और पैसा वसूल अनुभव प्रदान करता है। जूतों की यह रेंज बेहद आरामदायक और देखने में भी आकर्षक है। 

Latest Lifestyle News