नई दिल्ली: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस एक हफ्ते पहले इंडिया आएं। जिसके बाद से दोनों के रिलेशनशिप को लेकर चर्चाएं तेज हो गई है। पहले दिन ही निक प्रियंका चोपड़ा की मां मधु से मुंबई में मिले। इसके बाद से कई जगह दोनों साथ में हाथों में हाथ लिए नज़र आएं।
बॉलीवुड के साथ हॉलीवुड में भी अपनी अदाकारी का दबदबा कायम करने वाली प्रियंका अब धरती की सबसे हॉट महिला बन गयीं हैं।
कुछ दिन पहले ही प्रियंका और निक अपने खास दोस्तों के साथ गोवा में छुट्टियां मनाकर वापस आएं है। इसके बाद दोनों ने रईस बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी और बहू श्वेता अंबानी के प्री-मैरिज फंक्शन में शिरकत की।
Priyanka Chopra and Nick Jonas
अब दोनों लंदन के लिए रवाना हो गए। उन्होंने एयरपोर्ट में स्पॉट किया गया। जहां प्रियंका ब्लैक कलर के ट्रैक शूट में नजर आईं। वहीं निक ब्लू कलर के ट्रैक सूट में नजर आएं। जिसमें वह काफी हैंडसम लग रहे थे। दोनों एयरपोर्ट में हाथों में हाथ डालें नज़र आएं।
आकाश-श्वेता की मेंहदी और प्री-इंगेजमेंट पार्टी में सेरेमनी में प्रिंयका का देसी अवतार में नज़र आईं। जहां मेंहदी सेरेमनी में ऑफ व्हाइट कलर की साड़ी में नजर आईं। वहीं दूसरे दिन प्री-इंगेजमेंट पार्टी में लाल रंग की साड़ी में दिखीं। जिसमें वह काफी खूबूसरत नजर आ रही थीं।
वहीं दूसरी ओर खबरों के अनुसार, प्रियंका चोपड़ा को मैक्सिम मैग्जीन इंडिया ने दुनिया की सबसे हॉट महिला बताया है। मैग्जीन ने प्रियंका चोपड़ा को अपने कवर पेज पर जगह दी है। इसके साथ ही प्रियंका ने पांचवी बार इस मैग्जीन के कवर पेज पर आने का रिकॉर्ड बना लिया है।