नई दिल्ली: प्रियंका के फैन को यह खबर खुशी के साथ-साथ दुखी भी कर सकती है कि उनकी देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा जल्द ही निक जोनस से शादी करने वाली है। प्रियंका की शादी को लेकर जितनी भी अटकले लगाई जा रही थी अब इस पर विराम लगाते हुए यह कह सकते हैं कि प्रियंका चोपड़ा जल्दी ही शादी के बंधन में बंधने जा रही है। पिछले कुछ समय से प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास लगातार चर्चा में हैं। दोनों की सगाई से लेकर शादी तक की बातें हो रही हैं। निक इन दिनों इंडिया में हैं। शुक्रवार रात प्रियंका चोपड़ा निक जोनास और परिवार के साथ मुंबई के एक फाइव स्टार होटल में डिनर करने पहुंची।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रियंका और निक आज शाम सगाई करने वाले हैं। और ये फंक्शन सभी हिंदू-रीति रिवाज के हिसाब से होगी। इस दौरान प्रियंका और निक के परिवार के सदस्यों को शामिल किया जाएगा। लेकिन इसके साथ ही अब खबर आई है कि सगाई से पहले शनिवार की सुबह भारतीय रीति-रिवाजों के साथ इनकी रोका सेरेमनी का आयोजन किया गया है। खबरों के मुताबिक इनके रोके का फंक्शन सुबह 10 बजे से शुरु होने वाला है। रोका सेरेमनी में पीले रंग का सूट पहने नजर आईं प्रियंका चोपड़ा। जबकि निक यहां सफेद रंग के कुर्ता पायजामा पहने दिख रहे हैं।
अंग्रेजी पॉर्टल पिंकविला के मुताबिक रोका सेरेमनी के बाद फैमिली लंच होगी, जिसमें पंजाबी खाने के साथ-साथ कॉनटीनेंनटल खाने की भी व्यवस्था की गई है। वहीं सोर्स की माने तो शाम की इंग्जेमेंट पार्टी मुंबई के 5 स्टार होटल में रखी गई है। इस पार्टी की थीम होगी कि वेस्टर्न ड्रेस। थीम के हिसाब से प्रियंका गाउन में नजर आएंगी तो वही निक वेस्टर्न ड्रेस में। आपको बता दें कि यह पार्टी काफी प्राइवेट होगी इसलिए इंग्जमेंट से जुड़ी शायद ही को फोटो शेयर की जाए।