नई दिल्ली: फैशन डिजायनर मनीष मल्होत्रा ने मंगलवार रात बी-टाउन सेलेबस् के लिए स्पेशल पार्टी रखी थी। इस पार्टी में हर सेलेब्स ग्लैमरस लुक में नजर आया। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रही है। आपको बता दें कि बॉलीवुड स्टार्स के सबसे पसंदीदा डिजायनर मनीष मल्होत्रा माने जाते है। इस स्पेशल पार्टी में प्रियंका चोपड़ा भी शामिल हुई। इसके अलावा जाह्नवी-खुशी कपूर, सारा अली खान, मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर, रवीना टंडना, अनन्या पांडे, ईशान खट्टर सहित सेलेब्स आएं।
इस पार्टी में सबसे ज्यादा खूबसूरत जाह्नवी कपूर, खुशी कपूर और प्रियंका चोपड़ा नजर आ रही थी। इसके साथ ही सैफ अली खान की बेटी सारा किसी से कम नहीं लग रही थी।
janhvi kapoor and khushi kapoor
जहां जाह्नवी कपूर ने लाल रंग का जंपसूट पहना हुआ था। वहीं उनकी बहन खुशी ने ग्रीन पैट के साथ व्हाइट कॉप टाप पहना हुआ था। जिसमें दोनों बहनें बहुत ही खूबसूरत नजर आ रही थीं।
प्रियंका चोपड़ा की बात करें तो उन्होंने मस्टर्ड यैलो कलर का प्लाजों और टॉप पहना हुआ था। जो कि उनपर काफी अच्छा लग रहा था। अपने लुक को पूरा करने के लिए महरुन कलर की लिपस्टिक और लाइट मेकअप में नजर आईं। इस पार्टी की एक तस्वीर प्रियंका चोपड़ा की काफी वायरल हो रही है। जिसमें उनकी इंगेजमेंट रिंग दिखाती नजर आ रही हैं।