नई दिल्ली: सलमान खान के बहनोई आयुष शर्मा फिल्म 'लवरात्रि' से बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे है। इस फिल्म के जरिए वरीना हुसैन भी अपना डेब्यू करेंगी। आयुष शर्मा सलमान की बहन अर्पिता के पति हैं और वो लंबे समय से अपनी बॉलीवुड पारी की तैयारी कर रहे थे। एक्टिंग के गुर सीखने और ग्रूमिंग के बाद आयुष 'लवरात्रि' के जरिए डेब्यू करने जा रहे हैं।
इसीबीच सलमान खान की बहन अर्पिता भी शूटिंग में साथ ही नजर आती है। हाल में ही अर्पिता अपने पति आयुष और बच्चे आहिल के साथ-साथ वरीना हुसैन भी एयरपोर्ट में नजर आई।
Arpita khan and aayush sharma
अर्पिता खान भी महंगे कपड़े पहनने में पीछे नहीं है। हो भी क्यों आखिर सलमान खान की बहन जो है। एयरपोर्ट लुक में अर्पिता ने सफेद कलर की स्वेटशर्ट पहनी हुई थी। जो कि Gucci की कॉटन शर्ट थी। दिखने में नार्मल लगने वाली इस शर्ट की कीमत हजारों रुपए है।
Gucci एक इंटरनेशलन ब्रांड है। जिससे हर सेलेब्रेटी पसंद करता है। इसमें आपको ड्रेसेस के साथ-साथ एक्सेसरीज, ब्यूटी प्रोडक्ट के साथ-साथ कई और चीजे में मिल जाएगी।