कबीर सिंह की सक्सेस पार्टी में शाहिद कपूर के साथ बेहद स्टाइलिश अंदाज में नजर आईं कियारा आडवाणी, लेकिन इस कारण हो गई ट्रोल
कियारा कबीर सिंह की सक्सेस पार्टी में काफी स्टाइलिश अंदाज में नजर आईं। जिसकी तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं।

कियारा की हालिया रिलीज फिल्म कबीर सिंह बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही है। अब सुनने में आया है कि उन्हें बड़े बजट की फिल्म साहो के मेकर्स ने एक स्पेशल सॉन्ग के लिए अप्रोच किया है। किआरा साउथ की कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं और वहां भी उनकी अच्छी फैन फॉलोइंग है। इस वजह से मेकर्स सोच रहे हैं कि किआरा को लेकर फिल्म में एक स्पेशल सॉन्ग डाला जाए। अगर किआरा इस गाने के लिए हामी भरती हैं तो इसकी शूटिंग जल्द ही शुरू की जाएगी।