नई दिल्ली: श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर जल्द ही फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने वाली हैं। उनकी डेब्यू फिल्म 'धड़क' का ट्रेलर आज रिलीज हो चुका है। जिसका हर किसी को इंतजार है। मोस्ट अवेटेड फिल्म का ट्रेलर लॉन्च हो चुका है।
इस खास मौके में जाह्नवी कपूर बहुत ही खूबसूरत नजर आ रही हैं। धड़क ट्रेलर लॉन्च के लिए जाह्नवी ट्रेडिशनल अवतार में नजर आई।
इस मौके में जाह्नवी ने ग्रीन कलर का अनारकली सूट के साथ ग्रीन पिंक कॉम्बिनेशन का दुपट्टा पहना हुआ है। हमेशा की तरह आज भी बहुत ही खूबसूरत नजर आ रही हैं। अनारकली सूट के साथ उन्होंने खूबसूरत ईयररिग्स पहनी हुई है। हाथों में अंगूठी के साथ-साथ बाल खुले छोड़े हुए है। वह काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं।
isaan khattar dhadak trailer
वहीं दूसरी और जाह्नवी कपूर के अपोजिट शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर रेड कलर की जैकेट के साथ जींस में नजर आ रहे है। आपको बता दें कि ईशान की यह दूसरी फिल्म है।
sanjay kapoor with family
इस मौके पर करण जौहर भी पहुंच चुके हैं। फिल्म का प्रोडक्शन करण जौहर, अपूर्व मेहता और जी स्टूडियो मिलकर कर रहे हैं। इसके अलावा अनिल कपूर, संजय कपूर अपनी फैमिली के साथ, हर्षवर्धन कपूर सहित कई स्टार्स पहुंचे।