नई दिल्ली: अभिनेत्री कंगना रनौत इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'मेंटल है क्या' की शूटिंग में काफी बिजी चल रहीं हैं। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में उन्होंने एक वॉइस ओवर आर्टिस्ट का किरदार निभाया है। वहीं उनके साथ फिल्म में अभिनेता राजकुमार रॉव एक सफल बिजनसमैन बने नजर आएंगे। कंगना इस फिल्म की दूसरे शेड्यूल की शूटिंग के लिए लंदन पहुंची हुई हैं। जिसकी अभी शूटिंग अभी खत्म हुई है।
कंगना और राजकुमार रॉव पार्टी में खूब मस्ती करते हुए तस्वीर वायरल हुई है। इस तस्वीर को कंगना रनौत टीम ने इंस्ट्रा्ग्रा में शेयर की है। जिसमें बताया गया है कि यह तस्वीर स्टाइलिश संजय कुमार के बर्थडे सेलीब्रेशन की है।
कंगना के लुक की बात करें तो उन्होंने ब्लैक कलर की ड्रेस पहनी हुई है। इसके साथ डार्क रेड कलर की लिप्सिटक लगाकर अपने लुक को पूरा किया। इसके साथ प्यारा सा नेकलेस पहना हुआ है।
प्यारा सा नेकलस Gucci ब्रांड का है। जो कि मोतियों के साथ-साथ प्यार सी बटरफ्लाई बनी हुई है। इसकी कीमत की बात करें तो $ 1,990 यानी कि करीब 1 लाख 36 हजार रुपए है।
कंगना रनौत की फिल्म 'मेंटल है क्या' 22 फरवरी 2019 को सिनेमा घरों पर रिलीज होगी।
Latest Lifestyle News