A
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. कस जाएगी लटकती हुई त्वचा, लंबे समय तक जवान दिखने के लिए ऐसे बनाएं एंटी एजिंग फेस पैक

कस जाएगी लटकती हुई त्वचा, लंबे समय तक जवान दिखने के लिए ऐसे बनाएं एंटी एजिंग फेस पैक

क्या आप भी लंबे समय तक अपनी त्वचा को जवान बनाए रखना चाहते हैं? अगर हां, तो आप इस फेस पैक को अपने स्किन केयर रूटीन का हिस्सा बना सकते हैं।

त्वचा को जवान बनाए रखने के लिए क्या करें?- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK त्वचा को जवान बनाए रखने के लिए क्या करें?

त्वचा पर दिखाई देने वाले बुढ़ापे के लक्षण अक्सर चेहरे की खूबसूरती को कम कर देते हैं। अगर आप भी लंबे समय तक अपनी त्वचा को जवान बनाए रखना चाहते हैं और एजिंग प्रोसेस को धीमा करना चाहते हैं, तो आपको औषधीय गुणों से भरपूर इस फेस पैक का इस्तेमाल करना शुरू कर देना चाहिए। आइए एंटी एजिंग फेस पैक की बेहद आसान रेसिपी के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।

कैसे बनाएं फेस पैक?

घर पर एंटी एजिंग फेस पैक बनाने के लिए आपको एवोकाडो और ओट्स की जरूरत पड़ेगी। सबसे पहले आपको एवोकाडो को पीस लेना है। इसके बाद आपको ओट्स को भी बारीक-बारीक पीसना है। अब एक कटोरी में इन दोनों चीजों को निकाल लीजिए और फिर इन्हें अच्छी तरह से मिक्स कर एक पेस्ट तैयार कर लीजिए। आप इस पेस्ट को फेस पैक की तरह यूज कर सकते हैं।

इस्तेमाल करने का सही तरीका

आपको इस फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर अच्छी तरह से अप्लाई कर लेना है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आपको लगभग 10-20 मिनट तक इस केमिकल फ्री फेस पैक को लगाए रखना है। 20 मिनट के बाद आप फेस वॉश कर सकते हैं। मुंह धोने के लिए आपको गुनगुने पानी का इस्तेमाल करना चाहिए। आप एक हफ्ते में एक से दो बार इस फेस पैक को यूज कर सकते हैं। हालांकि, इस फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर अप्लाई करने से पहले आपको पैच टेस्ट करना नहीं भूलना चाहिए।

त्वचा के लिए वरदान

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि विटामिन सी रिच एवोकाडो आपकी त्वचा के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। ओट्स में पाए जाने वाले तत्व आपकी त्वचा को कसने में और यंग बनाए रखने में कारगर साबित हो सकते हैं। इस फेस पैक में मौजूद पोषक तत्व कोलेजन प्रोडक्शन को बढ़ावा देने में मदद करते हैं। एवोकाडो और ओट्स का मिक्सचर एंटी एजिंग के साथ-साथ आपकी त्वचा की रंगत को सुधारने में भी मददगार साबित हो सकता है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Latest Lifestyle News