1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. महंगे-महंगे शैंपू भी नहीं रोक पा रहे हेयर फॉल की समस्या, तो इस रामबाण उपाय को आजमाकर देखें

महंगे-महंगे शैंपू भी नहीं रोक पा रहे हेयर फॉल की समस्या, तो इस रामबाण उपाय को आजमाकर देखें

क्या आप भी हेयर फॉल से छुटकारा पाने के लिए महंगे-महंगे शैंपू का इस्तेमाल करते रहते हैं? अगर हां, तो आपको औषधीय गुणों से भरपूर इस शैंपू को जरूर बनाकर देखना चाहिए।

हेयर फॉल से कैसे छुटकारा पाएं?- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK हेयर फॉल से कैसे छुटकारा पाएं?

समय रहते हेयर फॉल की समस्या को दूर करना बेहद जरूरी है वरना आप गंजेपन का शिकार भी बन सकते हैं। अगर आप अपने बालों के झड़ने पर रोक लगाना चाहते हैं, तो आपको घर पर बने इस केमिकल फ्री शैंपू को जरूर इस्तेमाल करके देखना चाहिए। इस नेचुरल शैंपू को बनाने के लिए आपको रीठा, शिकाकाई, आंवला, मेथी दाना, नीम की पत्तियां, ब्राह्मी और भृंगराज की जरूरत पड़ेगी।

शैंपू बनाने का तरीका

शैंपू बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरे में पानी भर लीजिए। अब इन सभी नेचुरल चीजों को रात भर के लिए पानी में भिगोकर छोड़ दीजिए। इसके बाद अगली सुबह इन सभी चीजों को हल्की आंच पर बॉइल करें। लगभग 20 मिनट तक इस मिक्सचर को बॉइल करने के बाद इसे ठंडा होने के लिए छोड़ दीजिए। इसके बाद इस मिक्सचर को छानकर एक बॉटल में भर लीजिए।

कैसे करें इस्तेमाल?

आप इस केमिकल फ्री शैंपू को अपने बालों पर और अपनी स्कैल्प पर अच्छी तरह से अप्लाई कीजिए। हेयर वॉश करने के बाद आपको खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर महसूस होगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आप इस शैंपू को एक हफ्ते में दो से तीन बार इस्तेमाल कर सकते हैं। कुल मिलाकर ये शैंपू आपके बालों की सेहत के लिए वरदान साबित हो सकता है।

मिलेंगे फायदे ही फायदे

औषधीय गुणों से भरपूर इस शैंपू को अप्लाई कर आप अपने बालों की जड़ों को मजबूत बना सकते हैं। हेयर फॉल की समस्या से छुटकारा पाने के लिए इस शैंपू को अपने हेयर केयर रूटीन का हिस्सा बना लीजिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये शैंपू न केवल आपके बालों के लिए बल्कि आपकी स्कैल्प के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। यकीन मानिए घर पर बना ये शैंपू केमिकल बेस्ड शैंपू की तुलना में कई गुना बेहतर साबित होगा।

 

Latest Lifestyle News