A
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. गुच्छों में झड़ने लगे हैं बाल, घर पर बनाएं केमिकल फ्री हेयर पैक, कुछ ही हफ्तों में कम होने लगेगा बालों का झड़ना

गुच्छों में झड़ने लगे हैं बाल, घर पर बनाएं केमिकल फ्री हेयर पैक, कुछ ही हफ्तों में कम होने लगेगा बालों का झड़ना

How to reduce hair loss: क्या आप नेचुरली हेयर फॉल प्रॉब्लम से छुटकारा पाना चाहते हैं? अगर हां, तो आपको इस हेयर पैक की रेसिपी को जरूर ट्राई करके देखना चाहिए।

हेयर फॉल के लिए घरेलू उपाय- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK हेयर फॉल के लिए घरेलू उपाय

अगर हेयर फॉल प्रॉब्लम को समय रहते ट्रीट न किया जाए, तो आप गंजेपन का शिकार बन सकते हैं। ज्यादातर लोगों को लगता है कि हेयर फॉल ट्रीटमेंट के लिए पार्लर में जाकर महंगे-महंगे हेयर केयर ट्रीटमेंट्स पर खर्च करना जरूरी होता है। अगर आप भी यही सोचते हैं, तो आपको अपनी इस गलतफहमी को जल्द से जल्द दूर कर लेना चाहिए। घर पर केमिकल फ्री हेयर पैक बनाइए और एक हफ्ते में 1-2 बार लगाइए और महज एक महीने के अंदर खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर देखिए।

कैसे बनाएं हेयर पैक- सबसे पहले एक कटोरी में 2 बड़े स्पून एलोवेरा जेल निकाल लीजिए। अब इसी कटोरी में एक बड़ा स्पून शहद भी निकाल लीजिए। इसके बाद आपको औषधीय गुणों से भरपूर इन दोनों चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लेना है। एक नेचुरल स्मूद पेस्ट तैयार हो जाएगा। आप इस केमिकल फ्री स्मूद पेस्ट को हेयर पैक की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं।

अप्लाई करने का तरीका- आइए इस हेयर पैक को यूज करने के बेहद आसान तरीके के बारे में भी जानकारी हासिल कर लेते हैं। आपको इस हेयर पैक को अपने बालों पर और अपनी स्कैल्प पर अच्छी तरह से अप्लाई कर लेना है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आपको 20 मिनट तक इस हेयर पैक को लगाए रखना है। लगभग 20 मिनट के बाद आप हेयर वॉश कर सकते हैं।

हेयर फॉल कंट्रोल- अगर आप नेचुरली हेयर फॉल कंट्रोल करना चाहते हैं, तो आप इस हेयर पैक का इस्तेमाल करना शुरू कर सकते हैं। एलोवेरा जेल और शहद में मौजूद तमाम पोषक तत्व आपके बालों को मजबूत बनाने में कारगर साबित हो सकते हैं। इतना ही नहीं, अगर आप बालों के रूखेपन से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस हेयर पैक की मदद से आपके रूखे और बेजान बाल मुलायम बन सकते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Latest Lifestyle News