A
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. किचन में रखी इन 6 चीजों को मिलाकर बनाएं फेस पैक, मिलेगा पार्लर जैसा निखार

किचन में रखी इन 6 चीजों को मिलाकर बनाएं फेस पैक, मिलेगा पार्लर जैसा निखार

अगर आप भी घर पर पार्लर जैसा निखार पाना चाहते हैं, तो आपको किचन में रखी महज छह चीजों को अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल करने की जरूरत है।

ग्लोइंग स्किन का राज- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK ग्लोइंग स्किन का राज

अक्सर लोग दमकती हुई त्वचा पाने के लिए पार्लर में जाकर महंगे-महंगे केमिकल बेस्ड ब्यूटी ट्रीटमेंट्स पर अच्छे खासे पैसे खर्च कर देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप घर पर भी नेचुरल तरीके से ग्लोइंग स्किन हासिल कर सकते हैं? आइए किचन में आसानी से मिल जाने वाली कुछ नेचुरल चीजों की मदद से केमिकल फ्री फेस पैक बनाने के तरीके के बारे में जानते हैं।

कैसे बनाएं फेस पैक?

घर पर फेस पैक बनाने के लिए आपको बेसन, दूध, हल्दी, केसर, चावल का आटा और गुलाब जल की जरूरत पड़ेगी। सबसे पहले एक कटोरी में एक स्पून बेसन, चुटकी भर हल्दी, केसर के धागे और एक स्पून चावल का आटा निकाल लीजिए। अब इसी कटोरी में दूध और गुलाब जल एड कर सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लीजिए।

अप्लाई करने का तरीका

आप इस केमिकल फ्री फेस पैक को अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल कर सकते हैं। इस फेस मास्क को अपने पूरे चेहरे पर और गर्दन वाले हिस्से पर अच्छी तरह से अप्लाई कर लीजिए। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए थोड़ी देर तक इस फेस पैक को लगाकर रखें। जब ये फेस पैक हल्का सूख जाए, तब आप फेस वॉश कर सकते हैं। मुंह धोने के बाद आपको खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर दिखाई देने लगेगा।

त्वचा के लिए वरदान

इस फेस पैक को बनाने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली सभी चीजें त्वचा की सेहत के लिए वरदान साबित हो सकती हैं। इस फेस मास्क की मदद से न केवल आपकी त्वचा का निखार बढ़ेगा बल्कि स्किन पर पैदा हुए दाग-धब्बे भी दूर हो सकते हैं। कुल मिलाकर ये फेस पैक आपकी त्वचा को फ्लॉलेस बनाने में मददगार साबित हो सकता है। हालांकि, इस फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर अप्लाई करने से पहले आपको एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लेना चाहिए।

 

Latest Lifestyle News