मेथी दाना आपके बालों के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। आज हम आपको मेथी हेयर पैक की रेसिपी के बारे में बताएंगे। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आप इस हेयर पैक को एक हफ्ते में 1-2 बार अप्लाई कर सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि औषधीय गुणों से भरपूर मेथी हेयर पैक न केवल आपके बालों की लंबाई को बढ़ाने में मदद कर सकता है बल्कि दूसरी हेयर रिलेटेड प्रॉब्लम्स को दूर करने में भी कारगर साबित हो सकता है।
कैसे बनाएं हेयर पैक- आपको 2 स्पून मेथी दानों को रात भर के लिए पानी में भिगोकर रखना है। अगली सुबह भीगे हुए मेथी दानों को मिक्सर में डालिए और फिर अच्छी तरह से पीसकर एक स्मूद पेस्ट तैयार कर लीजिए। अब एक कटोरी में मेथी दानों का स्मूद पेस्ट और 2 स्पून दही निकाल लीजिए। आपको इन दोनों केमिकल फ्री चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लेना है।
अप्लाई करने का तरीका- सबसे पहले इस पेस्ट को हेयर पैक की तरह अपनी स्कैल्प पर अप्लाई कर लीजिए। इसके बाद आपको इस हेयर पैक को अपने बालों पर भी अप्लाई कर लेना है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए लगभग 30 से 60 मिनट तक इस हेयर पैक को लगाए रखिए। आधे से एक घंटे के बाद आप हेयर वॉश कर सकते हैं। हेयर वॉश के लिए आप किसी भी माइल्ड शैंपू का इस्तेमाल कर सकते हैं।
बालों के लिए वरदान- बालों की लंबाई को बढ़ाने के लिए इस हेयर पैक को यूज किया जा सकता है। औषधीय गुणों से भरपूर ये हेयर पैक आपके बालों को घना और मजबूत बनाने में कारगर साबित हो सकता है। क्या आप डैंड्रफ की समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं? अगर हां, तो आप इस हेयर पैक को एक हफ्ते में 1 से 2 बार यूज कर सकते हैं। कुल मिलाकर इस हेयर पैक में मौजूद पोषक तत्व आपके बालों के लिए वरदान साबित हो सकते हैं।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
Latest Lifestyle News