1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. तरुण तहिलियानी का लेटेस्ट ब्राइडल कलेक्शन, इंडिया कॉउचर वीक में किया प्रदर्शित

तरुण तहिलियानी का लेटेस्ट ब्राइडल कलेक्शन, इंडिया कॉउचर वीक में किया प्रदर्शित

इंडिया कॉउचर वीक 2025 में तरुण तहिलियानी ने अपने लेटेस्ट ब्राइडल कलेक्शन को प्रदर्शित किया। आइए इस ब्राइडल कलेक्शन की कुछ बेहद खूबसूरत तस्वीरें देखते हैं।

इंडिया कॉउचर वीक 2025- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM (FDCI) इंडिया कॉउचर वीक 2025

तरुण तहिलियानी ने इंडिया कॉउचर वीक में अपना लेटेस्ट ब्राइडल कलेक्शन 'क्विंटेसेंस' प्रस्तुत किया। इस शो की तस्वीरें वाकई में देखने लायक हैं। इंडिया कॉउचर वीक 2025 के चौथे दिन सबकी नजर पॉपुलर डिजाइनर तरुण तहिलियानी के इस ब्राइडल कलेक्शन पर टिकी रह गईं। तरुण तहिलियानी का कहना है कि क्विंटेसेंस संयम और सटीकता की शक्ति के बारे में है।

बेहद खूबसूरत कलेक्शन

तहिलियानी के ब्राइडल कलेक्शन में कोर्सेट वाली चोली, सॉफ्ट स्ट्रक्चर्ड जैकेट, पैनल वाली कलीदार, ड्रेप्ड लेहंगा, स्कल्पचरल प्लीटिंग वाली साड़ियां शामिल हैं। इस कलेक्शन के गार्मेंट्स पहनने में काफी ज्यादा कंफर्टेबल भी हैं। रंगों का पैलेट भी काफी ज्यादा खूबसूरत है। तहिलियानी ने अपने ब्राइडल कलेक्शन में बादाम, आइवरी, ओल्ड रोज और सॉफ्ट गोल्ड्स का इस्तेमाल किया है।

रैंप पर बिखेरा जादू

शो की शुरुआत में मॉडल्स ने शानदार लहंगे, साड़ियां और शेरवानी पहनकर रैंप वॉक की। इन गार्मेंट्स को चमकदार डिजाइन और कढ़ाई से तैयार किया गया था। इस शो ने दर्शकों को काफी ज्यादा प्रभावित किया। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि तहिलियानी के सिग्नेचर स्टाइल वाला ये कलेक्शन लग्जूरियस, लाइट और एलिगेंट है। शो की फिनाले वॉक के दौरान 90 के दशक का लोकप्रिय गाना 'मेड इन इंडिया' बजाया गया।

पॉपुलर डिजाइनर तरुण तहिलियानी

फैशन डिजाइन काउंसिल ऑफ इंडिया ने इस शो की तस्वीरें शेयर करते हुए तरुण तहिलियानी की तारीफ भी की है। एफडीसीआई के मुताबिक 26 जुलाई को हुंडई इंडिया कॉउचर वीक 2025 में तरुण तहिलियानी के टाइमलेस कलेक्शन की एक झलक प्रदर्शित की गई। तरुण तहिलियानी का क्विंटसेंस अपनी प्योरेस्ट फॉर्म में कॉउचर है। ये रिफाइन्ड और लग्जूरियस कलेक्शन, उन लोगों के लिए है जो वास्तव में खुद को महसूस करना चाहते हैं।

 

Latest Lifestyle News