बिजनेस में हो रहा है लगातार घाटा, तो अपनाएं ये वास्तु उपाय
बिजनेस में हो रहा है लगातार घाटा, तो अपनाएं ये वास्तु उपाय
Shivani Singh
Published : Jul 28, 2017 08:47 am IST, Updated : Jul 28, 2017 08:47 am IST
अगर आपको बिजनेस में लगातार घाटा हो रहा है। लगातार मेहनत करने के बाद भी आपको सफलता नहीं मिल रही है, तो इन वास्तु उपायों को अपनाकर आप सफलता पा सकते है। जानिए इन वास्तु उपायों को।
vastu tips
दुकान के गल्ले में रूद्राक्ष रखने से बिजनेस में पैसों से रिलेटिड समस्याएं हल होती हैं। रूद्राक्ष को किसी कपड़े में बांधकर या डिब्बी में रखकर अपनी दुकान के गल्ले में रख दें। वहीं भगवान शिव की कृपा अपने और अपने बिजनेस पर बनाए रखने के लिये दुकान के दक्षिण-पूर्व कोने में धातु का बना कोई शो-पीस जरूर रखें।
नंदी पर बैठे हुए शिव जी की एक तस्वीर उत्तर दिशा में लगाएं। इससे बिजनेस करने के लिये नए अवसर सामने आयेंगे। इनके अलावा एक बात और, दुकान में ग्राहकों के बैठने की व्यवस्था इस तरह से करें कि उनके ऊपर कोई बीम या सीढ़ी न हो।