14 जून को वटवृक्ष की तरह विशाल चंद्रमा नजर आने वाला है। 14 जून को वट सावित्री पूर्णिमा है इसलिए इस स्ट्रॉबेरी सुपरमून की खासियत और बढ़ गई है। वहीं आज एक और बड़ी खगोलीय घटना होगा, दोपहर को सूरज ठीक सिर के ऊपर होगा मगर परछाई नहीं दिखेगी। जी हां नेशनल अवॉर्ड पा चुकी विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने दावा किया है कि इस जीरो शैडो डे पर आपकी परछाई कुछ देर के लिए आपका साथ छोड़ देगी और किसी भी चीज की परछाई नजर नहीं आएगी। ना ही पेड़, ना बिल्डिंग और न ही किसी और चीज की।
जीरो शैडो डे
दरअसल आज सूर्य मकर रेखा से कर्क रेखा की ओर गति करता हुआ भोपाल के ठीक और पहुंचेगा और आज आमतौर पर तिरछी पड़ने वाली किरणें भोपाल पर मध्यान्ह में ठीक सीधी पड़ेंगी और ऐसे में किसी भी चीज की परछाई नहीं दिखेगी। प्लस 23.5 एवं माइनस 23.5 अक्षांश रहने वालों के लिए ऐसी घटना साल में दो बार आती है जब सूरज ठीक ऊपर होता है मगर किसी भी चीज की परछाई नहीं दिखती है। इस दिन को जीरो शैडो डे कहते हैं।
सारिका घारू ने बताया कि मकर रेखा से कर्क रेखा की ओर गति करता दिखता सूर्य अपने अंतिम पड़ाव के सात दिन पहले मंगलवार को भोपाल के ठीक ऊपर पहुंचेगा। इस कारण आमतौर पर तिरछी पड़ने वाली किरणें भोपाल पर मध्यान्ह में ठीक सीधी पड़ रही होंगी। प्लस 23.5 एवं माइनस 23.5 अक्षांश के बीच रहने वालों के लिए पूरे साल में दो दिन ऐसे आते हैं, जब सूर्य ठीक सिर के ऊपर होता है। इस समय किसी भी वस्तु की परछाई दिखना बंद हो जाती है। इसे जीरो शैडो डे कहते हैं।
स्ट्रॉबेरी सुपरमून दिखेगा आज
Image Source : pixabayस्ट्रॉबेरी सुपरमून और जीरो शैडो डे आज
जहां दोपहर को जीरो शैडो डे होगा वहीं आज रात को चंद्रमा का बड़ा रूप देखने को मिलेगा। चंद्रमा पृथ्वी की परिक्रमा अंडाकार पथ पर करता है और जिस वक्त वो पृथ्वी से 3 लाख 57 हजार 6 सौ 58 किलोमीटर पर होता है उस दिन चंद्रमा रोज के मुकाबले बड़ा दिखता है और उसे सुपरमून कहते हैं। माइक्रमून से तुलना की जाए तो ये 14 फीसदी बड़ा और 30 फीसदी ज्यादा चमकदार दिखेगा।
Image Source : india tvस्ट्रॉबेरी सुपरमून
इस सुपरमून को स्ट्रॉबेरी मून, रोजमून और यहां तक की हनीमून भी कहते हैं। यह इस साल का पहला सुपरमून होगा। पृथ्वी और चंद्रमा आज सबसे पास शाम को 5 बजकर 22 मिनट पर रहेंगे।
ये भी पढ़ें -
Latest Lifestyle News