Friendship Day 2018: कम बजट में ऐसे खरीदें दिल खुश करने वाले गिफ्ट्स, जो घोलेगा दोस्ती में मिठास
कई लोग फ्रैंडशिप बैंड बांधकर इसे सेलीब्रेट करते है। कई गिफ्ट देते है। सबसे बड़ी समस्या आती है कि आखिर अपने दोस्त को ऐसी क्या गिफ्ट दे। जो स्पेशल होने के साथ-साथ वह हमेशा संभालकर रखें। जिसे देखते ही उसे दोस्ती की याद आएं।

बेहतरीन सजे या मैसेज से भरा हुआ जार
अगर आपको कार्ड्स से बहुत ज्यादा प्यार है। अपने दोस्त को इसे भी दे सकते है लेकिन एक नए तरीके से। जो कि आपके दोस्त को बिल्कुल अलग लगेगा। आप एक जार में खूब सारे नोट्स लिखकर बेहतरीन तरीके से सजाकर गिफ्ट कर सकते है।
स्कॉर्फ या पैंडल
आप चाहें तो अपने फ्रेंड को स्कॉर्फ या पैंडल भी दे सकते है। मार्केट में फ्रेंडशिप संबंधी कई स्कार्फ आपको आसानी से मिल जाएगे।