नई दिल्ली: जब किसी रिश्ते की शुरुआत होती है तो वह बहुत ही अच्छा लगता है लेकिन समय के साथ-साथ उस रिश्तें में मीठापन कम हो जाता है। कई बार इतनी ज्यादा दरार पड़ जाती है कि एक-दूसरे की शक्ल देखना भी पसंद नहीं करते है। लेकिन अगर आप कुछ खास चीजों का ध्यान रखें तो अपने रिलेशनशिप को हमेशा के लिए सबसे अटूट बना सकते है। जानिए इन चीजों के बारें में।
रोजाना जरुर बात करें
आप चाहें एक-दूसरे के साथ हो या फिर लॉग डिस्टेंस रिलेशनशिप में है। लेकिन एक दूसरे से जरुर बात करें। आप नहीं चाहते है कि छोटी-छोटी बात बताएं। तो आप दिन में सिर्फ एक बार ही एक-दूसरे से थोड़ी देर बात करें। जिससे कि आपके बीच दूरियां न बढ़ें। (रिलेशनशिप में चाहिए खुशहाली तो इन बातों का जरूर रखें ख्याल )
एक-दूसरें की सिर्फ देखें खासियते
कहा जाता है कि कोई भी पार्टनर परफेक्ट नहीं होता है। उनकी कई ऐसी कमियामं होती है जो आपको पसंद नहीं आती है। जिसके कारण हमेशा उसपर गुस्सा करते है। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि आपके अंदर भी कई गलतियां हो सकती है। इसलिए आप एक-दूसरे की खाशियत को ही ज्यादा वैल्यू दें। कम ही कोशिश करें एक दूसरे की कमियां निकालने की। (कहीं आपके रिश्ते में दरार पड़ने की वजह पैसा तो नहीं, अपनाएं ये बचाव के तरीके )