नई दिल्ली: गर्मियों का मौसम चल रहा है। ऐसे में दिल्ली की गर्मी से परेशान होकर आप कोई ऐसी जगह सर्च कर रहे है। जहां आपको ठंड का आनंद के साथ-साथ नेचर के पास है। इसके अलावा जो कि आपके बजट में है। ऐसे में सबसे पहले आपके दिमाग में उत्तराखंड आता है। लेकिन आपको बता दें कि दिल्ली में ज्यादा गर्मी होने के कारण मनाली, शिमला, कूल्लू सहित अन्य जगहें पूरी तरह फुल हो चुकी है। इससे अच्छा है कि आप कम दामों में इन बेहतरीन जगह की सैर कर सकते है। तो फिर देर किस बात की अपनी लाइफ के इन हसीन पलों को जीने के लिए ऑफिस से बस 4 दिन की छुट्टी लेकर पॉकेट में करीब 5 हजार लेकर निकल जाए इन जगहों पर।
केरल
आप चाहे तो केरल के अल्लेप्पी की ओर जा सकते है। यहां पर आप कम दामों में हाउसवोट का मजा ले सकते है। अगर वहां आपने हाउसवोट के लिए आपको करीब 1000 रुपए ही पड़ेगा। यहां पर आप हाउलवेट के अलावा कई खूबसूरत मंदिरों के दर्श करने के लिए जा सकते हैं।
6 best place pushkar pondicherry ooty kerala tamil nadu stay and food under 5k
कोडईकनाल (तमिलनाडु)
आप चाहे तो इस तरफ रुख कर सकते है। यह हिल स्टेशन काफी सस्ता है। यहां पर आपको एक रात के लिए करीब 300-400 रुपए में रूम मिल जाएगा। इसके अलावा यहां जाएं तो स्ट्रीट फूड का मजा जरुर लें।