इंडिया के 7 बेस्ट डेस्टिनेशन, जो है मानसून में पार्टनर के साथ घूमने के लिए सबसे परफेक्ट
इंडिया में ही ऐसी हसीन वादियां है। जहां आप जाकर हर चीज भूल जाएगे। बस वही का होकर रहने का मन करेगा।

शिलांग, मेघालय
मेघालय की राजधानी शिलांग एक बेहद खूबसूरत आकर्षक स्थल हैं। पहाड़ियों पर बसा यह छोटा सा शहर हमेशा से ही पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र रहा हैं, इसे 'पूरब का स्कॉटलैंड' भी कहा जाता है। यहां पर मानसून का अपना अलग ही मज़ा है। वैसे तो यहां पूरे साल मौसम सुहावना रहता है लेकिन मानसून में यहां के मौसम में चार चांद लग जाते हैं।
ये भी पढ़ें- मात्र इतने हजार रुपए में करें 5 दिन बाली जैसे खूबसूरत आईलैंड की सैर, जानें पूरी डिटेल
दार्जिलिंग, पश्चिम बंगाल
दार्जिलिंग पश्चिम बंगाल का स्वर्ग हैं। यहां हर साल हज़ारों की संख्या में पर्यटकों का तांता लगा रहता हैं। यह शहर चाय के बागान के लिए भी विश्व प्रसिद्ध हैं। मानसून के मौसम में दार्जिलिंग की सैर एक अनोखा और यादगार पल होगा। क्योकि चारों और फैले चाय के बागान और दार्जिलिंग की हसीन वादियां आपका मन मोह लेंगे।