नई दिल्ली: सावन माह की शुरुआत हो गई है। चारों तरफ महादेव का जयकार और ऊं नम: शिवाय की गूंज सुनाई दे रही है। हिन्दू धर्म में श्रावण के इस महीनें को सबसे पवित्र माना जाता है। भारत में विश्व प्रसिद्ध शिव मंदिर है। भारत एक ऐसा देश है जहां हिमालय की चोटी से ले कर साउथ के कन्याकुमारी तक मंदिर ही मंदिर बसे हुए हैं। जिनके दर्शन के लिए कोने-कोने से लोग यहां आते है। जिनके दर्शन मात्र से लोग मोक्ष प्राप्त कर लेते है। जानिए भारत के बारह ऐसे ज्योर्तिलिंग के बारें में जो महिमा पूरे विश्व में जाना जाती है।
1. काशी विश्वनाथ मंदिर, वाराणसी
काशी विश्वनाथ मंदिर बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक है। काशी विश्वनाथ मंदिर का हिंदू धर्म में एक विशिष्ट स्थान है। मान्यता है कि एक बार दर्शन करने और पवित्र गंगा में स्नान कर लेने से मोक्ष की प्राप्ति होती है।
2. केदारनाथ मंदिर, उत्तराखंड
उत्तराखण्ड में हिमालय पर्वत की गोद में केदारनाथ मन्दिर बारह ज्योतिर्लिंग में से एक है। यह मन्दिर अप्रैल से नवंबर माह के मध्य ही दर्शन के लिए खुलता है। पत्थरों में कत्यूरी शैली से बने इस मन्दिर के बारे में कहा जाता है कि इसका निर्माण पाण्डव वंश के जनमेजय ने कराया था। यहां पर मौजूद शिवलिंग बहुत प्राचीन है।
3. अमरनाथ गुफा, जम्मू कश्मीर
अमरनाथ गुफा भगवान शिव के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक है। अमरनाथ को तीर्थों का तीर्थ कहा जाता है क्योंकि यहां पर भगवान शिव ने माँ पार्वती को अमरत्व का रहस्य बताया था। यहां पर शिवलिंग प्राकृतिक वर्फ से निर्मित होती है।
4. सोमनाथ ज्योतिर्लिंग, गुजरात
हिन्दू धर्म में सोमनाथ मंदिर का अहम स्थान है। बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक है। इसका निर्माण स्वयं चन्द्रदेव ने किया था । इस मंदिर को अब तक सतरह बार नष्ट किया गया है और हर बार इसका पुनर्निर्माण किया गया।
5. महाकालेश्वर मंदिर, उज्जैन
भगवान शिव के 12 ज्योर्तिलिंगों में से एक है। समय व मृत्यु के देवता के नाम से इन्हें जाना जाता है। महाकालेश्वर की प्रतिमा दक्षिणमुखी है।
6. वैद्यनाथ मन्दिर, देवघर
बारह ज्योतिर्लिंग में एक ज्योतिर्लिंग का पुराणकालीन मन्दिर है जो भारतवर्ष के राज्य झारखंड में अतिप्रसिद्ध देवघर नामक स्थान पर अवस्थित है। पवित्र तीर्थ होने के कारण लोग इसे वैद्यनाथ धाम भी कहते हैं। मान्यता है कि यहां पर आने वालों की सारी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इसीलिए इसे कामना लिंग नाम से भी जाना जाता है।
7. नागेश्वर ज्योतिर्लिंग, गुजरात
भगवान शिव के बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक श्री नागेश्वर ज्योतिर्लिंग है। नागेश्वर ज्योतिर्लिंग के परिसर में भगवान शिव की ध्यान मुद्रा में एक बड़ी ही मनमोहक अति विशाल प्रतिमा है जिसकी वजह से यह मंदिर को दो किलोमीटर की दुरी से ही दिखाई देने लगता है, यह मूर्ति 125 फीट ऊँची तथा 25 फीट चौड़ी है। सभामंड़प के आगे तलघर नुमा गर्भगृह में श्री नागेश्वर ज्योतिर्लिंग स्थापित है।
नागेश्वर ज्योतिर्लिंग, गुजरात