Travel Tips: सफर के दौरान क्या आप भी करते हैं ये गलतियां, जानें इन्हें
जब आप कहीं घूमने का प्लान करते हैं तो आप नहीं चाहते हुए भी ऐसी कई गलतियां करते हैं जो आपको करने से बचना चाहिए। जी हां यह बात सुनने में थोड़ी सी अजीब लग सकती है लेकिन आप अगर ध्यान देंगे तो अक्सर सफर के दौरान आप ये गलतियां करते हैं।

अनजान शहर देर रात तक न घूमें
अनजान शहर में पैदल घूमना आपके लिए सही नहीं है। आप अगर किसी अनजान जगह में घूमने गए हैं या वह की चीजों को देखने का मन कर रहा है तो आपके लिए दिन के वक्त घूमना ज्यादा सही है क्योंकि रात के वक्त आपके लिए खतरनाक हो सकता है। अनजान जगह आपके लोकल दोस्त हैं तो आपके लिए बेहतर होगा लेकिन आप सोलो ट्रिप पर है या ऐसे किसी के साथ गए हो उसे भी उस जगह का आइडिया नहीं है तो देर रात घूमना सही नहीं रहेगा।