Waste to Wonder Park: एक साथ देखें दुनिया के 7 अजूबे, इन्हें बनाया है बेकार चीजों से
दिल्ली के सराय काले खां में मौजूद 'वेस्ट टु वंडर पार्क'। जी हां जिस तरह इसका नाम अनोखा है वैसे ही यह पार्क भी अपने आप पर काफी अनोखा है। यहां पर आपको दुनिया के 7 अजूबे एक ही जगह देखने को मिल जाएगे। जो कि वास्तव में कचरे से बनाए गए है।

टाइमिंग और टिकट
अब बात करें टिकट और टाइमिंग की तो आपको बता दें कि मंगलवार से रविवार को सुबह 11 बजे से रात 11 बजे तक ये खुला रहता है और सोमवार के दिन यह पार्क बंद रहता है।
टिकट की बात करें तो 3 साल से कम उम्र के बच्चे, वरिष्ट नागरुक के साथ-साथ नगर निगम के स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों को निशुक्ल एंट्री है। वहीं 3-12 साल के बच्चे की टिकट 25 रुपए है और एक वयस्क की टिकट 50 रुपए है।