A
Hindi News लाइफस्टाइल सैर-सपाटा वृंदावन के 5 सबसे प्रसिद्ध और प्राचीन मंदिर, जब भी बने जाने का प्लान तो जरूर करें दर्शन

वृंदावन के 5 सबसे प्रसिद्ध और प्राचीन मंदिर, जब भी बने जाने का प्लान तो जरूर करें दर्शन

Most Famous Ancient Temples Of Vrindavan: क्या आप भी वृंदावन जाने का प्लान बना रहे हैं? अगर हां, तो आपको जाने से पहले वृंदावन के सबसे प्रसिद्ध और प्राचीन मंदिरों के बारे में जान लेना चाहिए।

वृंदावन के प्रसिद्ध-प्राचीन मंदिर- India TV Hindi Image Source : SECRETS OF DEVOTION/YT वृंदावन के प्रसिद्ध-प्राचीन मंदिर

वृंदावन में साल भर भक्तों की अच्छी खासी तादाद देखने को मिलती है। न केवल देश के अलग-अलग हिस्सों से बल्कि विदेश से भी लोग वृंदावन के मंदिरों में दर्शन करने के लिए आते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वृंदावन में पांच हजार से भी ज्यादा मंदिर हैं। अलग-अलग मंदिरों से जुड़ी अलग-अलग मान्यताएं और कहानियां भी हैं। वृंदावन के मंदिरों में दर्शन करने के बाद आपको भी अलग सा सुकून महसूस होगा। आइए वृंदावन के कुछ प्रसिद्ध और प्राचीन मंदिरों के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।

  1. मदन मोहन मंदिर- अगर आप वृंदावन जाने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको अपनी ट्रैवलिंग लिस्ट में मदन मोहन मंदिर का नाम जरूर शामिल करना चाहिए। आपको बता दें कि मदन मोहन मंदिर का नाम वृंदावन के सबसे प्राचीन मंदिरों में शामिल है। इस मंदिर का निर्माण 1580 में हुआ था।

  2. राधा रमण मंदिर- आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वृंदावन के सबसे प्राचीन मंदिरों में से एक राधा रमण मंदिर भी है। ये प्रसिद्ध मंदिर भगवान कृष्ण के राधा रमण स्वरूप को समर्पित है।

  3. श्री गोपीनाथ जी मंदिर- आप जब भी वृंदावन जाने का प्लान बनाएं, तब श्री गोपीनाथ जी मंदिर में दर्शन करने के लिए जरूर जाएं। वृंदावन के प्राचीन मंदिरों में जाकर आपको एक अलग ही वाइब महसूस होगी।

  4. गोविंद देव जी मंदिर- अगर आप वृंदावन जाने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको अपनी ट्रैवलिंग लिस्ट में गोविंद देव जी मंदिर का नाम जरूर शामिल करना चाहिए। आपको बता दें कि 1590 में जयपुर के राजा मान सिंह ने इस मंदिर का निर्माण करवाया था। 

  5. राधा दामोदर जी मंदिर- आपकी जानकारी के लिए बता दें कि राधा दामोदर जी मंदिर के नाम को वृंदावन के प्राचीनतम मंदिरों के नामों की लिस्ट में शामिल किया जाता है। ये मंदिर वृंदावन के सात गोस्वामी मंदिरों में से एक है।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।

Latest Lifestyle News