आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर, हनुमान गढ़ी मंदिर, सीता की रसोई, कनक भवन, राम की पैड़ी, गुप्तार घाट समेत घूमने की कई जगह हैं। अगर आप अयोध्या में राम मंदिर के दर्शन करने का प्लान बना रहे हैं तो आपको अयोध्या के पास स्थित कुछ दूसरी बेहद खूबसूरत जगहों के बारे में भी जान लेना चाहिए। राम लला के दर्शन करने के बाद आप इन जगहों को एक्सप्लोर करने के लिए जा सकते हैं।
फैजाबाद- अयोध्या से सटे इस शहर को पुरानी अयोध्या के नाम से भी जाना जाता है। अगर आपको ऐतिहासिक जगहों को एक्सप्लोर करने का शौक है, तो आप फैजाबाद जाने का प्लान बना सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फैजाबाद में गुलाब बाड़ी, फैजाबाद म्यूजियम और रामकथा पार्क जैसी घूमने की जगह मौजूद हैं। इस जगह को एक्सप्लोर कर आपका दिल खुश हो जाएगा।
लखनऊ- अगर आप कभी भी उत्तर प्रदेश की राजधानी नहीं गए हैं, तो आप लखनऊ को भी अपनी ट्रैवलिंग लिस्ट में शामिल कर सकते हैं। लखनऊ में एक से बढ़कर एक घूमने की जगह हैं। बड़ा इमामबाड़ा और हजरतगंज जैसी जगह साल भर टूरिस्ट का आकर्षण बनी रहती हैं। तुर्की गेट के नाम से पॉपुलर रूमी दरवाजा भी लखनऊ की फेमस जगहों में से एक है। अगर आपको खाने का शौक है, तो लखनऊ में आप बिरयानी का लुत्फ भी उठा सकते हैं।
बाराबंकी- आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बाराबंकी अयोध्या से लगभग 100 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। अगर आपको ऐतिहासिक और धार्मिक जगहों को एक्सप्लोर करना पसंद है, तो आपके लिए ये जगह परफेक्ट साबित होगी। बाराबंकी में श्री कृष्ण जन्मभूमि, देवा शरीफ दरगाह और सिद्धेश्वर मंदिर जैसी जगहों को एक्सप्लोर किया जा सकता है। आप फैमिली के साथ भी बाराबंकी जाने का प्लान बना सकते हैं।
Latest Lifestyle News