1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. सैर-सपाटा
  4. देश में स्थित बेहद खूबसूरत डेस्टिनेशन, कहा जाता है आइस क्रीम कैपिटल, जरूर करें एक्सप्लोर

देश में स्थित बेहद खूबसूरत डेस्टिनेशन, कहा जाता है आइस क्रीम कैपिटल, जरूर करें एक्सप्लोर

Ice cream capital of India: क्या आप भारत में स्थित एक ऐसी बेहद खूबसूरत जगह के बारे में जानते हैं जिसे आइस क्रीम कैपिटल ऑफ इंडिया भी कहा जाता है?

आइसक्रीम कैपिटल ऑफ इंडिया- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK आइसक्रीम कैपिटल ऑफ इंडिया

भारत में एक से बढ़कर एक खूबसूरत जगह हैं। जब भी खूबसूरत जगहों की बात की जाती है, तब ज्यादातर लोग हिमाचल प्रदेश का शिमला-मनाली और उत्तराखंड का मसूरी-नैनीताल जैसे हिल स्टेशन के बारे में सोचने लगते हैं। लेकिन अब इन हिल स्टेशन पर सुकून नहीं बल्कि लोगों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिलती है। आइए एक शांत और सुंदर जगह के बारे में जानते हैं जिसे आइस क्रीम कैपिटल ऑफ इंडिया के नाम से भी जाना जाता है।

बेहद खूबसूरत मंगलुरु- आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कर्नाटक का मंगलुरु काफी ज्यादा खूबसूरत है। मंगलुरु कर्नाटक की एक सुंदर कोस्टल सिटी है। मंगलुरु सुनहरे समुद्र तटों, प्राचीन मंदिरों और ऐतिहासिक स्थलों के लिए काफी ज्यादा पॉपुलर है। अगर आप शिमला, मनाली, मसूरी नैनीताल जैसे हिल स्टेशन को एक्सप्लोर करते-करते बोर हो गए हैं, तो इस बार आप इस कोस्टल सिटी को एक्सप्लोर करने का प्लान बना सकते हैं।

क्यों कहा जाता है आइस क्रीम कैपिटल- आप भी सोच रहे होंगे कि आखिर मंगलुरु को आइस क्रीम कैपिटल ऑफ इंडिया क्यों कहा जाता है। आइए इसके पीछे के कारण के बारे में जानते हैं। इस शहर के आइसक्रीम पार्लर देश-दुनिया में काफी ज्यादा प्रसिद्ध हैं। अगर आप इस जगह को एक्सप्लोर करने का प्लान बना रहे हैं, तो यहां की अनूठी गड़बड़ आइसक्रीम को टेस्ट करना न भूलें। मंगलुरु का कोस्टल क्लाइमेट और लोकल टेस्ट आइसक्रीम के कल्चर को बढ़ावा देता है।

एक्सप्लोर करने लायक जगह- आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मंगलुरु में पनाम्बुर बीच, कुद्रोली गोकर्णनाथ मंदिर, सेंट एलोसियस चैपल और सुलतान बैटरी जैसी जगह टूरिस्ट्स के मुख्य आकर्षण केंद्रों में शामिल है। अगर आपको सीफूड अच्छा लगता है, तो ये जगह आपके लिए परफेक्ट साबित हो सकती है। मंगलुरु का शांत वातावरण आपको यहां पर बार-बार आने के लिए मजबूर कर सकता है।

 

Latest Lifestyle News