A
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. सैर-सपाटा
  4. भारत की किस जगह को कहा जाता है हिमालय का स्वर्ग, मन मोह लेने वाली प्राकृतिक सुंदरता

भारत की किस जगह को कहा जाता है हिमालय का स्वर्ग, मन मोह लेने वाली प्राकृतिक सुंदरता

The Heaven Of The Himalayas: क्या आपको घूमने-फिरने का शौक है? अगर हां, तो आपको इस बेहद खूबसूरत जगह को एक्सप्लोर करने का प्लान जरूर बनाना चाहिए।

हिमालय का स्वर्ग- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK हिमालय का स्वर्ग

भारत में एक से बढ़कर एक बेहद खूबसूरत जगह हैं। अगर आपको नेचर के आसपास रहना पसंद है, तो यकीन मानिए आपको ये जगह इतनी ज्यादा पसंद आएगी कि आप बार-बार यहां पर जाना चाहेंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस बेहद खूबसूरत जगह को एक्सप्लोर करने के लिए देश-विदेश से टूरिस्ट्स आते हैं। ये जगह इतनी ज्यादा सुंदर है कि अक्सर लोग इस जगह की खूबसूरती की तुलना स्वर्ग के साथ करने लगते हैं। आइए इस टूरिस्ट प्लेस के बारे में जानते हैं।

हिमालय का स्वर्ग- आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कश्मीर को धरती का स्वर्ग कहा जाता है। इसके अलावा कश्मीर को हिमालय का स्वर्ग, इस नाम से भी जाना जाता है। अगर आप कभी भी कश्मीर नहीं गए हैं, तो आप इस जगह की सुंदरता का अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं। नेचर लवर्स के लिए कश्मीर जैसी जगह परफेक्ट साबित हो सकती है।  

बेहद खूबसूरत है कश्मीर- कश्मीर की प्राकृतिक सुंदरता, बर्फ से ढकी चोटियां, हरी-भरी वादियां, झील, सब कुछ मिलकर कश्मीर की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं। आपको बता दें कि मुगल सम्राट जहांगीर ने कश्मीर की खूबसूरती पर कहा था कि गर फिरदौस बर रूह-ए-जमीं अस्त, हमीं अस्त-ओ हमीं अस्त-ओ हमीं अस्त। इसका मतलब ये है कि अगर धरती पर कहीं स्वर्ग है, तो वो यहीं है।

एक्सप्लोर करने लायक जगह- कश्मीर में एक्सप्लोर करने के लिए काफी कुछ है। अगर आप कश्मीर जाएं, तो अपनी ट्रैवलिंग लिस्ट में श्रीनगर, गुलमर्ग, सोनमर्ग जैसी जगहों को जरूर शामिल करें। अगर आप एडवेंचरस हैं, तो आपको ट्रैकिंग और राफ्टिंग जैसी एक्टिविटीज करने का मौका मिल सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मार्च से अक्टूबर के बीच, कश्मीर को एक्सप्लोर करने का प्लान बनाया जा सकता है। जब भी मौका मिले, कश्मीर जरूर जाएं और ढेर सारी यादें बनाएं।

 

Latest Lifestyle News