A
  1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. छतरपुर अपहरण और डकैती मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार, दो फरार, कट्टा-कारतूस बरामद

छतरपुर अपहरण और डकैती मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार, दो फरार, कट्टा-कारतूस बरामद

मध्य प्रदेश के छतरपुर से अपहरण और डकैती का मामला सामने आया है। पुलिस ने अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिसके पास से कट्टा-कारतूस बरामद हुए है। इस मामले के 2 आरोपी अभी भी फरार है।

Chhatarpur News- India TV Hindi
Image Source : STRINGER INPUT अपहरण और डकैती मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार

अपहरण और डकैती के मामले दिन-ब-दिन बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में चोरों की हिम्मत भी धीरे-धीरे बढ़ाती जा रही है। इसी तरह की हैरान कर देने वाली खबर मध्य प्रदेश के छतरपुर से सामने आई है। छतरपुर के बमीठा थाना पुलिस ने जानकारी दी है कि अपहरण और डकैती के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से कट्टा और कारतूस मिले है। पुलिस ने इस मामले में आगे की अपडेट देते हुए, बताया कि वह अभी भी फरार दो आरोपी की तलाश में है। इन सभी आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है और FIR के बाद आगे की जांच भी शुरू कर दी।

अपहरण-डकैती मामले में 4 गिरफ्तार

छतरपुर के अपहरण और डकैती के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनकी दी गई जानकारी के अनुसार इस मामले मे दो आरोपी अभी फरार है, जिनकी तलाश जारी है। घटना बधुवार, 24 जून 2026 की रात बागेश्वर धाम रेलवे ब्रिज के पास आरोपियों ने ओडिशा निवासी रंजन घोई की गाड़ी रोककर उनका अपहरण कर लिया। पुलिस ने बताया कि इस सभी मुजरिम पर आरोप है कि उन्होंने मारपीट कर 10 लाख की फिरौती मांगी थी और 4500 रुपये व मोबाइल लूट लिया था।

फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस

पुलिस को सूचना मिलने के बाद आरोपियों की घेराबंदी कर ब्रजेश तिवारी, नीरज कुशवाहा, अमित दुबे और रिंकू यादव को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से अल्ट्रो कार, 3100 रुपये, एक कट्टा और कारतूस जब्त किए हैं। राजा पाण्डेय समेत दो आरोपी फरार है। पुलिस के अनुसार अपहरण में इस्तेमाल बोलेरो कार अभी जब्त होनी है। चारों आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा  और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस का दावा है कि फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। पीड़ित को सुरक्षित बरामद कर लिया गया है।

(स्ट्रिंगर- प्रेम गुप्ता)

ये भी पढ़ें- माओवादियों के नाम पर अपहरण की कोशिश नाकाम, पुलिस ने 6 लोगों को छुड़ाया, 2 गिरफ्तार

रांची के जगन्नाथपुर मंदिर में गार्ड की निर्मम हत्या, दानपेटी लूट ली; CCTV में कैद हुआ संदिग्ध