A
Hindi News मध्य-प्रदेश हादसे के बाद बाबा बागेश्वर का आया बड़ा बयान, श्रद्धालुओं से की ये खास अपील

हादसे के बाद बाबा बागेश्वर का आया बड़ा बयान, श्रद्धालुओं से की ये खास अपील

बागेश्वर धाम में गुरु पूर्णिमा महोत्सव के अवसर पर श्रद्धालुओं की अत्यधिक भीड़ को देखते हुए धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने भक्तों से एक खास अपील की है।

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री- India TV Hindi Image Source : FILE PHOTO धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री

मध्य प्रदेश के छतरपुर स्थित प्रसिद्ध बागेश्वर धाम में गुरु पूर्णिमा महोत्सव के अवसर पर श्रद्धालुओं की अत्यधिक भीड़ और लगातार हो रही बारिश को देखते हुए धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने भक्तों से एक खास अपील की है। उन्होंने श्रद्धालुओं से घर बैठे ही गुरु पूर्णिमा महोत्सव मनाने का आग्रह किया है।

भक्तों की जुट रही भीड़

बागेश्वर बाबा ने बताया कि प्रतिदिन लाखों की संख्या में लोग गुरु पूर्णिमा महोत्सव में शामिल होने के लिए बागेश्वर धाम पहुंच रहे हैं। लगातार हो रही बारिश और भक्तों की अत्यधिक संख्या के कारण धाम में व्यवस्था बनाए रखना और सभी की सुरक्षा सुनिश्चित करना एक चुनौती बन गया है।

धीरेंद्र शास्त्री की अपील

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अपनी अपील में कहा कि भक्तों की सुरक्षा और धाम में सुचारु व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह जरूरी है कि वे इस वर्ष गुरु पूर्णिमा का उत्सव अपने घरों से ही मनाएं। उन्होंने उम्मीद जताई कि श्रद्धालु उनकी इस अपील का सम्मान करेंगे और अपने घरों से ही अपनी श्रद्धा व्यक्त करेंगे।

भोजनालय में गिरी दीवार

वहीं, मध्य प्रदेश के छतरपुर से एक बड़ी घटना सामने आई है। यहां के गढ़ा गांव में बागेश्वर धाम के पास एक स्थानीय भोजनालय में दीवार गिर गई। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है और 10 लोग घायल हैं। यह घटना क्षेत्र में भारी बारिश के बाद हुई है। इस मामले में छतरपुर के सीएमएचओ आरपी गुप्ता ने कहा, "हमें अस्पताल में एक शव और 10 घायल व्यक्ति मिले हैं।"

छतरपुर सीएमएचओ आर.पी. गुप्ता ने बताया, "आज सुबह भारी बारिश के कारण एक ढाबे पर दीवार ढह जाने से कुछ श्रद्धालु घायल हुए हैं, उन्हें अस्पताल लाया गया है। उपचार चल रहा है। 10 लोग घायल हैं, एक व्यक्ति की मौत हुई है। 1-2 लोगों को ज्यादा चोट आई है।"

ये भी पढ़ें-

थाना प्रभारी ने रोमांटिक गाने पर बनाई रील, VIDEO वायरल होने से मचा हड़कंप; सख्त आदेश जारी

भूकंप के झटके से कांपी भारत के इस राज्य की धरती, जानें कितनी रही तीव्रता, क्या हैं हालात?